सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में की 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग

जापान की इस कंपनी ने 2006 में देश में बिजनेस शुरू किया था। इसके पास स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की बड़ी रेंज मौजूद है

सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में की 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की सेल्स 21 प्रतिशत बढ़ी है

ख़ास बातें
  • जापान की इस कंपनी ने 2006 में देश में बिजनेस शुरू किया था
  • इसने पिछली 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग केवल एक वर्ष में की है
  • सुजुकी मोटरसाइकिल की फैक्टरी हरियाणा में गुरूग्राम के निकट है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Suzuki Motorcycle ने भारत में 80 लाख टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। जापान की इस कंपनी ने 2006 में देश में बिजनेस शुरू किया था। इसके पास स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की बड़ी रेंज मौजूद है। इसने पिछली 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग केवल एक वर्ष में की है। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Kenichi Umeda ने कहा, "कंपनी का 80 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंचना इसकी मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता का प्रमाण है। हमारे कस्टमर्स और बिजनेस पार्टनर्स के निरंतर सपोर्ट और ब्रांड पर विश्वास के लिए मैं आभारी हूं।" कंपनी की फैक्टरी में देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट के लिए टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। 

इसके Access 125, Burgman Street 125 और Avenis 125 स्कूटर्स की 125 cc की रेंज में लोकप्रिय हैं। सुजुकी मोटरसाइकिल की फैक्टरी हरियाणा में गुरूग्राम के निकट है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की सेल्स 21 प्रतिशत बढ़ी है।पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 9,21,009 यूनिट्स की रही। इसका एक्सपोर्ट तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,12,893 यूनिट्स पर पहुंच गया। कंपनी की मार्च में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,03,669 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 97,584 यूनिट्स की थी। देश में कंपनी की मार्च में बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 86,164 यूनिट्स की रही। पिछले महीने इसका एक्सपोर्ट 28 प्रतिशत से अधिक घटकर 17,505 यूनिट्स का रहा है। 

सुजुकी मोटरसाइकिल को बिक्री का बड़ा हिस्सा Access, Avenis और Burgman Street स्कूटर्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में सुजुकी मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग 10 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही कंपनी के प्लांट की कैपेसिटी का पूरा इस्तेमाल भी होने लगा है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में कंपनी ने V-Strom 800 DE मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 10.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। V-Strom 800DE में 776 cc, लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह 83 bhp की मैक्सिमम पावर और 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज 22.7 kmpl होने का दावा किया गया है। इसकी मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »