रूस को हराने के लिए अमेरिका देगा यूक्रेन को विशानकारी बम! यह है तैयारी

Russia Ukraine War : इस मदद से यूक्रेन, रूसी बॉर्डर के करीब आए बिना रूस को निशाना बना सकता है। याद रखने वाला बात यह है कि इस हथियार को बोइंग (Boeing) ने तैयार किया है।

रूस को हराने के लिए अमेरिका देगा यूक्रेन को विशानकारी बम! यह है तैयारी

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को शुरू हुए 10 महीने होने जा रहे हैं। इस जंग में यूक्रेन इसलिए अबतक टिका है, क्‍योंकि पश्चिमी देशों से उसे भरपूर मदद मिल रही है।

ख़ास बातें
  • अमेरिका यूक्रेन को सस्ते, छोटे और सटीक निशाने वाले बम देने वाला है
  • GLSDB को साल 2023 की शुरुआत में यूक्रेन को सप्‍लाई किया जा सकता है
  • 100 किलोमीटर दूर से भी टार्गेट को कर सकता है तबाह
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को शुरू हुए 10 महीने होने जा रहे हैं। इस जंग में यूक्रेन इसलिए अबतक टिका है, क्‍योंकि पश्चिमी देशों से उसे भरपूर मदद मिल रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका यूक्रेन को सस्ते, छोटे और सटीक निशाने वाले बम रूपी हथियार देने के बारे में विचार कर रहा है। इन्‍हें रॉकेट में लगाकर हमला किया गया जा सकता है। इस मदद से यूक्रेन, रूसी बॉर्डर के करीब आए बिना रूस को निशाना बना सकता है। याद रखने वाला बात यह है कि इस हथियार को बोइंग (Boeing) ने तैयार किया है।   

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हथियारों की जरूरत बढ़ गई है। इस वजह से अमेरिका समेत अन्‍य पश्चिमी देश भी हथियारों की कमी झेल रहे हैं। दूसरी ओर, यूक्रेन को इस जंग में अब और ज्‍यादा व एडवांस हथियारों की जरूरत है। यही वजह है कि अमेरिका, यूक्रेन को बोइंग का वह रॉकेट हथियार देने के बारे में सोच रहा है। इसे ग्राउंड लॉन्‍च्‍ड स्‍मॉल डायामीटर बॉम्‍ब (GLSDB) कहा जाता है।  

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि GLSDB को साल 2023 की शुरुआत में यूक्रेन को सप्‍लाई किया जा सकता है। इस बम को M26 रॉकेट मोटर और GBU-39 (एक छोटा डायामीटर बम) से मिलाकर बनाया गया है। एक GBU-39 बम की कॉस्‍ट लगभग 40,000 डॉलर बताई जाती है। कहा जाता है कि यह बम किसी भी मौसम में अपना काम कर सकता है। इलेक्‍ट्रॉनिक जैमर की पकड़ में भी नहीं आता। इसकी मदद से बख्‍तरबंद गाड़‍ियों को भी नेस्‍तनाबूद किया जा सकता है। यह बम 150 किलोमीटर रेंज तक हमला कर सकता है। अगर इसे रॉकेट से गिराया जाए, तो यह 100 किलोमीटर दूर भी अपने टार्गेट को तबाह कर सकता है। 

अमेरिकी सेना के प्रमुख हथियार खरीदार डौग बुश ने पिछले हफ्ते मीडिया से कहा था कि सेना 155 मिलीमीटर आर्टिलरी शेल्‍स के उत्पादन में तेजी लाने पर भी विचार कर रही है। उन्‍होंने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने अमेरिका में बने हथियारों और गोला-बारूद की मांग को बढ़ा दिया है। अमेरिका को हथियारों की एक सीरीज के लिए बहुत ऑर्डर दिए जा रहे हैं। 

बहरहाल, GLSDB को तैयार करने वाली बोइंग ने इस मामले पर कोई रिएक्‍शन नहीं दिया है। पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर टिम गोर्मन ने भी यूक्रेन के लिए प्रस्‍तावित इस मदद पर बोलने से इंकार किया है। हालांकि उन्‍होंने यह जरूर कहा है कि अमेरिका और सहयोगी देश यूक्रेन को हर संभव मदद पहुंचाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »