फिनटेक कंपनियों के खिलाफ नहीं RBI

RBI के गवर्नर, Shaktikanta Das ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर की गई कार्रवाई एक रेगुलेटेड एंटिटी के खिलाफ थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 23:09 IST
ख़ास बातें
  • RBI ने Paytm Payments Bank के कामकाज पर रोक लगाई है
  • इससे फिनटेक इंडस्ट्री की आशंकाएं बढ़ गई थी
  • FIU ने PPBL पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है

इस इंडस्ट्री को लेकर RBI की ओर से आश्वासन दिया गया है

हाल ही में पेमेंट सर्विसेज कंपनी Paytm की बैंकिंग यूनिट को कम्प्लायंस के उल्लंघनों के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कामकाज बंद करने का आदेश दिया था। इससे फिनटेक इंडस्ट्री की आशंकाएं बढ़ गई थी। इस इंडस्ट्री को लेकर RBI की ओर से आश्वासन दिया गया है। 

RBI के गवर्नर, Shaktikanta Das ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर की गई कार्रवाई एक रेगुलेटेड एंटिटी के खिलाफ थी। उन्होंने बताया, "यह कार्रवाई एक रेगुलेटेड एंटिटी के खिलाफ की गई थी। यह किसी फिनटेक कंपनी के खिलाफ नहीं थी। मुझे यह समझ नहीं आता कि यह क्यों माना जा रहा है कि RBI ने एक फिनटेक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में कार्रवाई पेमेंट्स बैंक के खिलाफ थी।" एक बिजनेस न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि PPBL के कस्टमर्स को अपने एकाउंट और वॉलेट को अन्य बैंकों में शिफ्ट करने के लिए 15 मार्च की समयसीमा पर्याप्त है। 
Advertisement

उन्होंने बताया, "अगर आपके पास पेमेंट पेमेंट का ऐप है तो इसे 15 मार्च तक किसी अन्य बैंक के साथ लिंक कर लें। अगर NPCI की ओर से पेटीएम को अनुमति देने का फैसला किया जाता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारी कार्रवाई बैंक के खिलाफ थी, ऐप के नहीं।" इस महीने की शुरुआत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने PPBL पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं। 

कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने और इससे मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली FIU ने Paytm Payments Bank की जांच शुरू की थी। इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक स्टेटमेंट में बताया था,  "अवैध गतिविधियों से मिली रकम को इन एंटिटीज ने Paytm Payments Bank में अपने एकाउंट्स के जरिए भेजा था।" FIU के ऑर्डर में कहा गया था कि संदिग्ध ट्रांजैक्शंस के बारे में Paytm Payments Bank ने रिपोर्ट नहीं दी थी और इन एकाउंट्स का ड्यू डिलिजेंस नहीं किया गया था। इससे पहले पेटीएम ने बताया था कि उसे एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट सहित अथॉरिटीज से जानकारी और स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.