Paytm Payments Bank पर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने लगाई भारी पेनल्टी

इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं

Paytm Payments Bank पर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने लगाई भारी पेनल्टी

RBI ने पेटीएम की इस यूनिट को बंद करने का ऑर्डर दिया है

ख़ास बातें
  • संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की Paytm Payments Bank ने रिपोर्ट नहीं दी थी
  • पेटीएम और इसकी बैंकिंग यूनिट के बीच कुछ एग्रीमेंट्स को खत्म किए गए हैं
  • FIU ने इस यूनिट पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है
विज्ञापन
मुश्किलों का सामना कर रही पेमेंट सर्विसेज कंपनी Paytm की बैंकिंग यूनिट पर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं। 

कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने और इससे मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली FIU ने Paytm Payments Bank की जांच शुरू की थी। इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक स्टेटमेंट में बताया है,  "अवैध गतिविधियों से मिली रकम को इन एंटिटीज ने Paytm Payments Bank में अपने एकाउंट्स के जरिए भेजा था।" FIU के ऑर्डर में कहा गया है कि संदिग्ध ट्रांजैक्शंस के बारे में Paytm Payments Bank ने रिपोर्ट नहीं दी थी और इन एकाउंट्स का ड्यू डिलिजेंस नहीं किया गया था। 

इससे पहले पेटीएम ने बताया था कि उसे एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट सहित अथॉरिटीज से जानकारी और स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस मिले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की इस यूनिट को बंद करने का ऑर्डर दिया है। यह फैसला कम्प्लायंस को लेकर आशंकाओं की वजह से किया गया था। RBI के इस ऑर्डर के बाद पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम को चलाने वाली One 97 Communications और इसकी बैंकिंग यूनिट ने आपसी सहमति से विभिन्न इंटर-कंपनी एग्रीमेंट्स को समाप्त करने पर सहमति दी है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि किन एग्रीमेंट्स को समाप्त किया गया है। 

कंपनी की स्ट्रैटेजी की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है, "एग्रीमेंट के अनुसार, पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शंस नहीं करेंगे।" इस बारे में Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजी गई ईमेल का पेटीएम से उत्तर नहीं मिला है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में पेटीएम के CEO, Vijay Shekhar Sharma की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पेटीएम के पास बाकी की हिस्सेदारी है। पिछले सप्ताह शर्मा ने पेमेंट्स बैंक यूनिट के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के तौर पर इस्तीफा दिया था। RBI ने 15 मार्च तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपना कामकाज बंद करने के लिए कहा है। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  2. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  8. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  9. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  10. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »