Oppo Enco X4 का प्राइस 19,999 रुपये का है। इन TWS ईयरबड्स को Glacier White और Aurora Violet कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Enco X4 की बिक्री 29 अक्टूबर से की जाएगी
Photo Credit: Oppo
इन ईयरबड्स को Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Oppo ने भारत में Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स को लॉन्च किया है। इन ईयरबड्स में Hi-Res ऑडियो वायरलेस और एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) के लिए सपोर्ट के साथ 11 mm डायनैमिक ड्राइवर्स और 6 mm ट्वीटर्स हैं। Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स के चार्जिंग केस के साथ 53 घंटे तक का कुल प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। इसके साथ Oppo Find X10 सीरीज और Oppo Pad Mini को भी लॉन्च किया गया है।
Oppo Enco X4 का प्राइस
इन TWS ईयरबड्स का प्राइस 19,999 रुपये का है। Oppo Enco X4 को Glacier White और Aurora Violet कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इन TWS ईयरबड्स की बिक्री 29 अक्टूबर से शुरू होगी और इसके लिए Oppo की वेबसाइट के जरिए 18,999 रुपये में प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं।
Oppo Enco X4 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इन TWS ईयरबड्स मं 11 mm डायनैमिक वूफर्स और 6 mm ट्वीटर्स Hi-Res ऑडियो वायरलेस और स्पैटियल ऑडियो के लिए सपोर्ट के साथ हैं। ये SBC और LHDC जैसे कई ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स में डीप, मीडियम और लाइट मोड्स सहित विभिन्न सेटिंग्स के साथ एक्टिव नॉयस कैंसलेशन है। Oppo का दावा है कि ये ईयरबड्स सामान्य नॉयस के 99.8 प्रतिशत को ब्लॉक कर सकते हैं। इन ईयरबड्स में तीन सिलिकॉन माइक्रोफोन और एक VPU माइक्रोफोन सहित कॉल्स के लिए चार माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया जाता है। कॉल्स की क्लेरिटी में सुधार में मदद के लिए ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड कॉल नॉयस रिडक्शन को भी सपोर्ट करते हैं।
इनमें कनेक्टिविटी के लिए 10 मीटर तक की रेंज तक Bluetooth के लिए सपोर्ट है और ये एक साथ दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। Oppo Enco X4 को Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo Enco X4 के प्रत्येक ईयरबड मं 65 mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 576 mAh की बैटरी है। Oppo का दावा है कि ये सिंगल चार्ज मं 13 घंटे तक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ 53 घंटे तक प्लेबैक उपलब्ध करा सकते हैं। Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स का चार्जिंग केस USB Type-C और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। इन ईयरबड्स के चार्जिंग केस को लगभग 65 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत