Oppo Pad Mini के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये का है। इस टैबलेट को Lavender कलर में उपलब्ध कराया गया है। Oppo Pad Mini की बिक्री 29 अक्टूबर से की जाएगी
Photo Credit: Oppo
इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Oppo ने भारत में गुरुवार को नया टैबलेट लॉन्च किया है। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K (2,520 x 1,680 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस टैबलेट के साथ Oppo Find X10 सीरीज और Oppo Enco X4 TWS Earbuds भी लॉन्च किया गया है।
Oppo Pad Mini का प्राइस
इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 94,999 रुपये का है। Oppo Pad Mini को Lavender कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट की बिक्री 29 अक्टूबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी।
Oppo Pad Mini के स्पसिफिकेशंस, फीचर्स
इस टैबलेट में 8.8 इंच 2.5K (2,520 x 1,680 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 344 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह मैट फिनिश के साथ है और इसमें कम ग्लेयर होने का दावा किया गया है। Oppo Pad Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस टैबलेट का साइज 194.38 x 132.38 x 5.46 mm और भार लगभग 282 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत