ट्रंप के पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी 

लगभग तीन वर्ष पहले लॉन्च हुए Truth Social को ट्रंप की कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) की ओर से ऑपरेट किया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 22:11 IST
ख़ास बातें
  • Truth Social को ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी ऑपरेट करती है
  • प्रधानमंत्री मोदी के पॉडकास्ट ट्रंप ने को Truth Social पर पोस्ट किया था
  • पिछले महीने अमेरिका के दौरे के दौरान मोदी की ट्रंप के साथ मीटिंग हुई थी

इस ऐप के जरिए ट्रंप की सोशल मीडिया पर वापसी हुई थी

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social से सोमवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi भी जुड़ गए हैं। ट्रंप अक्सर अपने संदेश पहुंचाने और महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए Truth Social का इस्तेमाल करते हैं। 

इससे पहले ट्रंप ने मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर Lex Fridman के साथ रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के पॉडकास्ट को Truth Social पर पोस्ट किया था। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पहले पोस्ट में मोदी ने लिखा, "Truth Social पर आने से खुशी है। सभी उत्साही आवाजों के साथ यहां जुड़ने और अर्थपूर्ण बातचीतों में शामिल होने का इंतजार रहेगा।" एक अन्य पोस्ट में मोदी ने Fridman के साथ उनके पॉडकास्ट को शेयर करने पर ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "धन्यवाद, मेरे दोस्त, प्रेसिडेंट ट्रंप। मैंने बहुत से विषयों पर बात की है। इनमें मेरी जीवन यात्रा, भारत का सभ्यता पर नजरिया और वैश्विक मुद्दे शामिल हैं।" पिछले महीने अमेरिका के दौरे में मोदी ने ट्रंप के साथ मीटिंग की थी। 
Advertisement

Fridman के साथ पॉडकास्ट में मोदी ने ट्रंप की उनके साहस और देशभक्ति के लिए प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि 'देश पहले' की पॉलिसी पर भारत और अमेरिका दोनों चलते हैं। मोदी से पहले Fridman के पॉडकास्ट में ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu, अर्जेंटीना के प्रधानमंत्री Javier Milei, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook के चीफ, Mark Zuckerberg, बिलिनेयर और इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla के चीफ, Elon Musk और बड़ी टेक और ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon के हेड, Jeff Bezos शामिल हो चुके हैं। 

लगभग तीन वर्ष पहले लॉन्च हुए Truth Social को ट्रंप की कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) की ओर से ऑपरेट किया जाता है। अमेरिका में कैपिटल हिल के दंगों के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter, फेसबुक और यूट्यूब पर ट्रंप को बैन कर दिया गया था। इस ऐप के जरिए ट्रंप की सोशल मीडिया पर वापसी हुई थी। दुनिया भर में लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को खरीदने के मस्क ने ट्रंप के एकाउंट को बहाल करने को लेकर एक पोल कराया था। इसमें ट्रंप के पक्ष में लगभग 52 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट दिया था। हालांकि, ट्रंप ने कहा था कि उनकी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लौटने में दिलचस्पी नहीं है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.