• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST पर कुछ राहत मिलने के आसार, सरकार ने दिया आश्वासन

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST पर कुछ राहत मिलने के आसार, सरकार ने दिया आश्वासन

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से टैक्स में बढ़ोतरी पर दोबारा विचार करने का निवेदन किया था

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST पर कुछ राहत मिलने के आसार, सरकार ने दिया आश्वासन

इस इंडस्ट्री का रेवेन्यू लगभग 2.5 अरब डॉलर का है

ख़ास बातें
  • ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने टैक्स बढ़ाने का कड़ा विरोध किया था
  • इन कंपनियों पर पिछली तारीख से बढ़ा हुआ टैक्स नहीं लगेगा
  • पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
हाल ही में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स ( GST) काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और हॉर्स रेसिंग की पूरी वैल्यू पर 28 प्रतिशत का GST लगाने की सहमति दी थी। इसका ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने कड़ा विरोध किया था। इस इंडस्ट्री का कहना है कि टैक्स के इस भारी बोझ से उन्हें बड़ा नुकसान होगा। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से टैक्स में बढ़ोतरी पर दोबारा विचार करने का निवेदन किया था। 

इस बारे में मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrashekhar ने सोमवार को कहा कि उनकी मिनिस्ट्री की ओर से GST काउंसिल से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28 प्रतिशत के टैक्स के फैसले को लेकर पुनर्विचार करने का निवेदन किया जाएगा। उनका कहना था कि ऑनलाइन गेमिंग के लिए सरकार एक मजबूत फ्रेमवर्क बनाने के शुरुआती दौर में है। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी 125 से अधिक कंपनियों ने सरकार से कहा था कि 28 प्रतिशत का टैक्स लगाने से फैसले के बाद इस सेक्टर को बड़ा नुकसान होगा और इससे बड़ी संख्या में छंटनी हो सकती है।   

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 20 अरब डॉलर की है। इस इंडस्ट्री का रेवेन्यू लगभग 2.5 अरब डॉलर का है। GST काउंसिल का मानना है कि 'गेम ऑफ स्किल' और 'गेम ऑफ चांस' के बीच कोई अंतर नहीं होना चाहिए। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की पिछली मीटिंग में इन एक्टिविटीज पर प्रस्तावित टैक्स को लेकर सहमति बनी थी लेकिन ऑनलाइन गेमिंग पर GoM की पूरी तरह सहमति नहीं थी क्योंकि गोवा ने ऑनलाइन गेमिंग की प्लेटफॉर्म फीस पर केवल 18 प्रतिशत का टैक्स लगाने का प्रपोजल दिया था। यह स्पष्ट किया गया है कि इन कंपनियों पर पिछली तारीख से बढ़ा हुआ टैक्स लागू नहीं किया जाएगा। GST काउंसिल की 50वीं मीटिंग में सिनेप्लेक्स में रेस्टोरेंट्स पर टैक्स घटाने की घोषणा की गई थी। यह 18 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत हो गया है। 

बड़ी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाली FICCI की गेमिंग कमेटी ने CBIC से ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स नहीं बढ़ाने का निवेदन किया था। इसका कहना था कि ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को इससे बड़ा नुकसान होगा क्योंकि कोई कारोबार इतने भारी टैक्स के साथ नहीं चल सकता। देश में सर्विसेज देने वाली विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों को भी इलेक्ट्रॉनिक्स मिनिस्ट्री की ओर से बनाए गए रेगुलेशंस का पालन करना होगा और इन फर्मों के लिए देश में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »