• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो

अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो

आईफोन अंतरिक्ष में जा रहा है और इस बार इसे कुछ समय के लिए वहां उपयोग करने की अनुमति मिलेगी

अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो

Photo Credit: Unsplash/Nasa

NASA अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट भेजता रहता है।

ख़ास बातें
  • अब iPhone का इस्तेमाल अंतरिक्ष में भी किया जा सकता है।
  • iPhone को कुछ समय के लिए अंतरिक्ष में उपयोग करने की अनुमति मिलेगी।
  • क्रू-12 और आर्टेमिस II के एस्ट्रोनॉट को iPhone चला पाएंगे।
विज्ञापन

अब iPhone का इस्तेमाल अंतरिक्ष में भी किया जा सकता है, जी हां आईफोन अंतरिक्ष में जा रहा है और इस बार इसे कुछ समय के लिए वहां उपयोग करने की अनुमति मिलेगी। NASA एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमान ने खुलासा किया है कि क्रू-12 और आर्टेमिस II के एस्ट्रोनॉट को iPhone और अन्य एडवांस स्मार्टफोन को अंतरिक्ष में और उससे आगे ले जाने की अनुमति दी जाएगी। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की अनुमनित मिलने से क्या बदलाव होंगे और क्या कुछ नया होने वाला है।

NASA एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमान ने X पर लिखा कि "NASA के अंतरिक्ष यात्री जल्द ही लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे, जिसकी शुरुआत क्रू 12 और आर्टेमिस II से होगी। हम अपने क्रू को ऐसे टूल दे रहे हैं जिससे वो अपने परिवारों और दोस्तों के लिए स्पेशल पलों को कैद कर पाएंगे और दुनिया के साथ अनोखी फोटो और वीडियो शेयर कर पाएंगे।"

NASA के एस्ट्रोनॉट लंबे समय से स्पेस स्टेशन से शानदार फोटो लेते रहे हैं, लेकिन हाथ में स्मार्टफोन होने से वीडियो बनाने की सुविधा भी मिल जाएगी। यह खास तौर पर तब उपयोगी होगा जब एस्ट्रोनॉट कोई प्रयोग कर रहे हों या विंडो से बाहर देख रहे होंगे और उस दौरान कोई खास या अनोखी घटना घटित हो। हालांकि, आइजैकमान ने कहा कि एस्ट्रोनॉट को आईफोन ले जाने की अनुमति देने का फैसला सिर्फ नई फोटो और वीडियो लेने से कहीं ज्यादा है। NASA के लंबे समय से चले आ रहे नियमों और जरूरतों को चुनौती देते हुए यह कदम उठाया गया है।

अंतरिक्ष उड़ान के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी के उपयोग की अनुमति बड़ी चुनौती है। कई ऐसी दिक्कतें हैं, जिनसे टेक्नोलॉजी अनुमोदन प्रक्रिया में फंस सकती है। जैसे चिप्स के रेडिएशन कैरेकटराइजेशन,  बैटरी के थर्मल और वैक्यूम टेस्टिंग, आउटगेसिंग संबंधी दिक्कतें, वाइब टेस्टिंग और अन्य चीजों की योग्यता शामिल हैं और इनकी जरूरतें किसी कारण से हैं। आइजैकमान अब अपनी टीम को उन आवश्यकताओं को चुनौती देने के लिए कह रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वे आज भी जरूरी हैं। इससे पहले चांद के चारों ओर आर्टेमिस II मिशन पर उड़ान भरने के लिए लेटेस्ट कैमरा 2016 Nikon DSLR गया था, जिसके साथ गोप्रो कैमरा भी थे। अब अंतरिक्ष यात्रियों के पास मॉडर्न औ पोर्टेबल स्मार्टफोन कैमरे होंगे। इससे चांद के कुछ यूनिक पल कैद हो सकेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, iPhone, Orbit, Astronaut
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »