Microsoft के इजरायली सेना के साथ बिजनेस के विरोध में कंपनी के इंजीनियर ने दिया इस्तीफा

पिछले 13 वर्षों से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े Scott Sutfin-Glowski ने अपने इस्तीफे के पीछे माइक्रोसॉफ्ट के इजरायली सेना के साथ क्लाउड वर्क को कारण बताया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 23:32 IST
ख़ास बातें
  • इजरायल के साथ कंपनी के बिजनेस के विरोध में Scott ने इस्तीफा दिया है
  • इस बारे में माइक्रोसॉफ्ट ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है
  • इजरायल और हमास शांति से जुड़ी योजना के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं

US के प्रेसिडेंट Donald Trump ने बताया है कि इजरायल और हमास शांति से जुड़ी योजना के लिए सहमत हो गए हैं

सॉफ्टवेयर मेकर Microsoft के एक सीनियर इंजीनियर ने इजरायली सेना के साथ कंपनी के बिजनेस करने के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। पिछले 13 वर्षों से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े Scott Sutfin-Glowski ने अपने इस्तीफे के पीछे माइक्रोसॉफ्ट के इजरायली सेना के साथ क्लाउड वर्क को कारण बताया है। 

CNBC की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी में अपने सहकर्मियों को लिखे एक मैसेज में Scott ने गाजा में चल रहे युद्ध की निंदा की है। इस मैसेज में कहा गया है, "गाजा में संघर्षविराम दो वर्षों के नरसंहार के बाद हो रहा है लेकिन अत्याचार, मानवाधिकारों के उल्लंघन, युद्ध अपराध और कब्जा जारी है।" माइक्रोसॉफ्ट में प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर, Scott ने अपने इस्तीफे में Associated Press की एक रिपोर्ट का हवाला दिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि इजरायली सेना के पास माइक्रोसॉफ्ट के कम से कम 635 सब्सक्रिप्शंस हैं। Scott का दावा है कि इनमें से अधिकतर सब्सक्रिप्शंस अभी एक्टिव हैं। 

Advertisement

इस बारे में माइक्रोसॉफ्ट ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का फैसला किया था। कंपनी के प्रेसिडेंट, Brad Smith ने यह स्पष्ट किया था कि ऑफिस के अंदर गाजा से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने वाले वर्कर्स को बर्खास्त किया जाएगा। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने गुरुवार को घोषणा की थी कि इजरायल और हमास शांति से जुड़ी योजना के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं। इस युद्ध की शुरुआत दो वर्ष पहले हुए थी। अमेरिका की ओर से लगभग 200 सैनिकों को संघर्षविराम के समझौते को लागू करने में मदद के लिए इजरायल भेजा जा रहा है। 

Business Insider की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि हाल ही में स्मिथ के ऑफिस में धरने पर बैठे चार वर्कर्स को कंपनी से निकालने के फैसले को उन्होंने सही करार दिया है। गाजा में हिंसा जारी रहने की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के बहुत से वर्कर्स कंपनी को इजरायली सेना के साथ अपना टाई-अप समाप्त करने का निवेदन कर रहे थे। स्मिथ ने बताया था कि इजरायल की ओर से फिलिस्तीन के लोगों की निगरानी के लिए माइक्रोसॉफ्ट की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के दावों की जांच के लिए कंपनी ने लॉ फर्म Covington & Burling को हायर किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.