• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर बड़ी मुश्किल में फंस सकती है Meta

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर बड़ी मुश्किल में फंस सकती है Meta

पोलैंड के बिलिनेयर Rafal Brzoska और उनकी पत्नी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर Meta के खिलाफ कानूनी मामला दायर करने की योजना बनाई है

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर बड़ी मुश्किल में फंस सकती है Meta

इन विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया था

ख़ास बातें
  • इससे पहले भी फेसबुक पर जाली विज्ञापनों को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं
  • कंपनी ने बताया है कि वह ऐसे विज्ञापनों का पता चलने पर हटा देती है
  • Meta के खिलाफ कुछ देशों में कार्रवाई भी की गई है
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Meta को जाली विज्ञापनों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। पोलैंड के बिलिनेयर Rafal Brzoska और उनकी पत्नी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर Meta के खिलाफ कानूनी मामला दायर करने की योजना बनाई है। इन विज्ञापनों में Brzoska के चेहरे को दिखाया गया था और उनकी पत्नी के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। 

इन विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर सर्कुलर किया गया था। Rafal ने बताया कि उन्होंने यह फैसला नहीं किया है कि वे किस कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे। इससे पहले भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। इस बारे में Meta के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म्स से जाली विज्ञापनों को हटा देती है और स्कैमर्स से निपटने के लिए स्थानीय अथॉरिटीज के साथ कार्य करती है। 

पोलैंड की पार्सल लॉकर फर्म InPost के फाउंडर, Brzoska ने बताया कि उन्होंने जुलाई में Meta को इस समस्या की जानकारी दी थी लेकिन कंपनी इसका समाधान निकालने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, "Meta के खिलाफ हम मुकदमा दायर करने की योजना बना रहे हैं। हमने यह तय नहीं किया है कि किन कोर्ट में इसे दाखिल किया जाएगा। हम सभी स्थितियों पर विचार कर रहे हैं। अगर यूरोप में कार्रवाई नहीं की जाती तो हम अमेरिका में भी मुकदमा दायर कर सकते हैं।" Brzoska ने बताया कि वह और उनकी पत्नी यह मांग करेंगे कि Meta को उनके अधिकारों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के प्रमोशन से फायदा न मिले। इसके साथ ही इस प्रकार की गलत जानकारी फैलाने वाले विज्ञापनों से मिली रकम के बराबर मुआवजा किसी चैरिटी को डोनेट किया जाए। 

पिछले सप्ताह पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन ऑफिस के प्रेसिडेंट ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर Brzoska उनकी पत्नी के वास्तविक डेटा और इमेजेज के इस्तेमाल वाले जाली विज्ञापनों को तीन महीने के लिए बंद करने का Meta Platforms Ireland Limited को निर्देश दिया था। Meta के प्रवक्ता ने ईमेल से दिए गए स्टेटमेंट में कहा, "फ्रॉड करने के लिए स्कैमर्स उन्हें उपलब्ध प्रत्येक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं और पकड़े जाने से बचने के लिए अपने तरीकों में बदलाव करते रहते हैं। स्कैम से जुड़ा कंटेंट हमारे रूल्स का उल्लंघन करता है और इसका पता चलने पर हम उसे हटा देते हैं।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »