Maruti Suzuki की SUV Brezza ने पार की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री 

इसका मुकाबला Hyundai की Venue, Kia की Sonet और Mahindra&Mahindra की XUV300 से होता है

Maruti Suzuki की SUV Brezza ने पार की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री 

हाल ही में कंपनी के गुजरात में मौजूद प्लांट ने 30 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग हासिल की थी

ख़ास बातें
  • यह 5 मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों में है
  • इसके फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं
  • इसका मुकाबला Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होता है
विज्ञापन
बड़ी कार कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki की SUV Brezza ने 10 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हासिल कर ली है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV ने कुछ महीने पहले नौ लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। यह देश में सबसे अधिक बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV भी है। इसका मुकाबला Hyundai की Venue, Kia की Sonet और Mahindra&Mahindra की XUV300 से होता है। 

बड़ी संख्या में बिकने वाली Brezza में K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 1462 सीसी की है। यह इंजन 6000 Rpm पर 75.8 kW की पावर और 4400 Rpm पर 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 48 लीटर की है। यह 5 मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों में उपलब्ध है। इसके फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। ब्रेजा के मैक फेरसन स्ट्रट एंड कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन और रियर में टोर्शन बीम और क्वॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन है। 

हाल ही में कंपनी के गुजरात में मौजूद प्लांट ने 30 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की थी। मारूति सुजुकी की पूर्ण हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड ने छह वर्ष पहले इस प्लांट को शुरू किया था। इसमें Swift, Baleno, Dzire और Fronx जैसे मॉडल्स बनाए जाते हैं। कंपनी ने बताया था कि उसने पिछली 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग लगभग 17 महीनों में की है। इस प्लांट की वार्षिक कैपेसिटी लगभग 7.5 लाख यूनिट्स की है। इसमें देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट के लिए भी कारें बनाई जाती हैं। इस प्लांट में अगले वर्ष से मारूति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX की भी मैन्युफैक्चरिंग होगी। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर,  Hisashi Takeuchi ने कहा था कि इस उपलब्धि को हासिल करने में राज्य में मैन्युफैक्चरिंग  के लिए उपलब्ध कराए गए इकोसिस्टम का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया था, "सुजुकी मोटर गुजरात के एक्विजिशन के साथ हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रहे हैं। हमारे बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी गुजरात के प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग होगी।" पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने नवंबर में लगभग 1.34 लाख यूनिट्स बेची हैं। कंपनी की Baleno, Swift और WagonR जैसी कारों की सेल्स में बड़ी अधिक हिस्सेदारी थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »