Maruti Suzuki के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंची

कंपनी के पास 2,500 से अधिक शहरों और कस्बों में ये आउटलेट हैं। कंपनी ने 2017 में पहला एरिना आउटलेट खोला था

Maruti Suzuki के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंची

कंपनी ने 2017 में पहला एरिना आउटलेट खोला था

ख़ास बातें
  • मारूति सुजुकी के पास 2,500 से अधिक शहरों और कस्बों में ये आउटलेट हैं
  • कस्टमर्स को प्रीमियम एक्सपीरिएंस देने के लिए इसके पास Nexa डीलरशिप्स हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में मारूति सुजुकी की सेल्स तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंच गई है। कंपनी ने पंजाब के लुधियाना में एरिना आउटलेट के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। मारूति सुजुकी के पास 2,500 से अधिक शहरों और कस्बों में ये आउटलेट हैं। कंपनी ने 2017 में पहला एरिना आउटलेट खोला था। 

मारूति सुजुकी ने कस्टमर्स को अधिक प्रीमियम एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए Nexa डीलरशिप्स भी खोली हैं। यह एरिना नेटवर्क के जरिए WagonR, Swift, Brezza, Dzire, Ertiga, Eeco, Alto K10, Celerio और S-Presso की बिक्री करती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Hisashi Takeuchi ने कहा, "एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंचना एक उपलब्ध है। मैं मारूति सुजुकी और हमारे डीलर पार्टनर्स को बधाई देना चाहता हूं। पिछले वित्त वर्ष में हमने एरिना चैनल के जरिए लगभग 12 लाख व्हीकल्स की बिक्री की है।" 

हाल ही में मारूति सुजुकी ने हैचबैक Swift का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसका शुरुआती प्राइस 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 11,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। यह नौ एक्सटीरियर कलर विकल्पों, तीन डुअल-टोन और दो नए लस्चर ब्लू और नोवल ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध होगी। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन को भी अपग्रेड किया गया है। इसके इंटीरियर को भी पिछले वर्जन से बेहतर बनाया गया है। इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं। स्विफ्ट के पिछले मॉडल की तुलना में यह 15 mm लंबी और 30 mm ऊंची है। इसके फ्रंट बंपर को रीडिजाइन किया गया है। इसमें स्मोक्ड LED हेडलैम्प और DRL दिए गए हैं। इनके नीचे स्प्लिटर के साथ फॉग लैम्प है। 

नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन है। यह 80 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह फाइव-स्पीड मैनुअल और फाइव-स्पीड AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी माइलेज 25 kmpl से अधिक होने का दावा किया है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ है। इसके टॉप वेरिएंट में 9 इंच की टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। नई स्विफ्ट में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »