Maruti Suzuki ने लॉन्च किया Swift का नया वर्जन, 6.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसके लिए 11,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। नई स्विफ्ट की टेस्ट ड्राइव 12 मई से शुरू हो सकती है

Maruti Suzuki ने लॉन्च किया Swift का नया वर्जन, 6.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ है

ख़ास बातें
  • नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन है
  • इसके सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स दिए गए हैं
  • इसकी बुकिंग 11,000 रुपये में कराई जा सकती है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने गुरुवार को हैचबैक Swift का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसका शुरुआती प्राइस 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 11,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। नई स्विफ्ट की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी 12 मई से शुरू हो सकती है। 

यह नौ एक्सटीरियर कलर विकल्पों, तीन डुअल-टोन और दो नए लस्चर ब्लू और नोवल ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध होगी। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन को भी अपग्रेड किया गया है। इसके इंटीरियर को भी पिछले वर्जन से बेहतर बनाया गया है। इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं। स्विफ्ट के पिछले मॉडल की तुलना में यह 15 mm लंबी और 30 mm ऊंची है। इसके फ्रंट बंपर को रीडिजाइन किया गया है। इसमें स्मोक्ड LED हेडलैम्प और DRL दिए गए हैं। इनके नीचे स्प्लिटर के साथ फॉग लैम्प है। इसके रियर में रीडिजाइन टेलगेट और नया बंपर है। 

मारूति सुजुकी ने नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन दिया है। यह 80 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह फाइव-स्पीड मैनुअल और फाइव-स्पीड AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी माइलेज 25 kmpl से अधिक होने का दावा किया है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ है। नई स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट में 9 इंच की टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल हैं। 

कंपनी की अप्रैल में बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़कर 1,68,089 यूनिट्स की रही है। देश में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 1,37,952 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसने 1,37,320 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, मिनी सेगमेंट में इसकी बिक्री घटी है। पिछले महीने कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी मारूति सुजुकी की बिक्री घटकर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 74,935 यूनिट्स बेची थी। इस सेगमेंट में कंपनी के पास Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR हैं। यूटिलिटी व्हीकल्स के सेगमेंट में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सेगमेंट में मारूति सुजुकी की बिक्री बढ़कर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 36,754 यूनिट्स की थी। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट बढ़कर 22,160 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में मारूति सुजुकी ने 16,971 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »