सिंगापुर और UAE में भी लॉन्च हो सकता है भारत का RuPay पेमेंट सिस्टम

फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया है कि सिंगापुर और UAE इस पेमेंट सिस्टम को स्वीकार करने पर विचार कर रहे हैं

सिंगापुर और UAE में भी लॉन्च हो सकता है भारत का RuPay पेमेंट सिस्टम

केंद्र सरकार विभिन्न देशों के साथ RuPay सिस्टम को स्वीकार्य बनाने पर बातचीत कर रही है

ख़ास बातें
  • कुछ देश रुपे पेमेंट सिस्टम को स्वीकार करने पर विचार कर रहे हैं
  • इनमें सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं
  • इस पेमेंट्स सिस्टम की तेजी से ग्रोथ हो रही है
विज्ञापन
भारत के RuPay पेमेंट सिस्टम में अन्य देशों की दिलचस्पी बढ़ रही है। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया है कि सिंगापुर और UAE इसे स्वीकार करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न देशों में RuPay को स्वीकार्य बनाने के लिए बातचीत कर रही है। 

Sitharaman ने एक कार्यक्रम में कहा, "हम विभिन्न देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सिंगापुर और UAE अपने देशों में RuPay को स्वीकार्य बनाना चाहते इसके साथ ही यूनिफाइड पेमेंट्स सिस्टम ( UPI), BHIM ऐप और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऐसे तरीके से काम कर रहे हैं जिससे अन्य देशों के सिस्टम्स के साथ लिंक किया जा सके।" यूक्रेन में जारी संकट पर उनका कहना था कि विकसित देशों को उनकी ओर से लिए गए पॉलिसी से जुड़े फैसलों के दुनिया भर में होने वाले असर की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने विकसित देशों की ओर से ऐसे देशों पर प्रतिबंध लगाने की निंदा की जो अपने लोगों के प्रति अपने नैतिक और लोकतांत्रिक दायित्वों को पूरा कर रहे हैं। 

देश में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च करने की तैयारी भी की जा रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही e-rupee का ट्रायल शुरू करेगा। इससे देश की डिजिटल इकोनॉमी को मजबूती मिलने की संभावना है। ई-रुपी से पेमेंट सिस्टम्स अधिक एफिशिएंट बनेंगे और मनी लॉन्ड्रिंग पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

RBI ने CBDC पर एक कॉन्सेप्ट नोट में बताया है कि इसका लक्ष्य मौजूदा पेमेंट सिस्टम्स की जगह लेना नहीं, बल्कि पेमेंट के विकल्पों को बढ़ाना है। इसे देश के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट पेमेंट सिस्टम्स का सपोर्ट मिलेगा। ये सिस्टम्स अफोर्डेबल, एफिशिएंट और सुरक्षित हैं। डिजिटल रुपी सिस्टम से देश की डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। यह फाइनेंशियल इनक्लूजन में भी योगदान देगा। CBDC को देश के सेंट्रल बैंक की ओर से जारी किया जाता है और यह करेंसी का एक डिजिटल मॉडल होता है। बहुत से देशों में सेंट्रल बैंक CBDC को जारी करने की संभावना तलाश रहे हैं। सरकार ने इस वर्ष के बजट में 2022-23 के फाइनेंशियल ईयर से CBDC को लॉन्च करने की घोषणा की थी। RBI ने बताया, "ई-रुपी का विशेष यूज केसेज के लिए जल्द ट्रायल शुरू किया जाएगा। इस ट्रायल का दायरा बढ़ने के साथ ई-रुपी के विशेष फीचर्स और फायदों की जानकारी दी जाएगी।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  3. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  5. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  6. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  7. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  9. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »