Minister

Minister - ख़बरें

  • पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
    आज विकसित भारत के लिए नमों ब्राडिंग के तहत एक प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें युवाओं और खासतौर पर Gen-Z को जोड़ा गया है। पहली बार प्रधानमंत्री के किसी इवेंट के लिए BookMyShow पर डिजिटल रजिस्ट्रेशन खोला गया था। सबसे खास बात यह है मात्र 1 घंटे के भीतर ही सभी की सभी 6 हजार सीट्स बुक हो गई हैं और 42 हजार से ज्यादा लोग वेटिंग में रह गए।
  • पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
    प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला सेल्फी वीडियो गुरुवार को 23 जुलाई 2026 की रात 11:52 बजे किया था, जिसे जबरदस्त पसंद किया गया और उस वीडियो पर अब तक 396 मिलियन यानी कि (39.6 करोड़) व्यूज आ चुके हैं। पहले वीडियो शेयर करने के बाद उसे काफी लोकप्रियता मिली और अब तक 4 मिलियन (40 लाख) फॉओलर्स जुड़ गए हैं।
  • ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर चलती है। इसके साथ-साथ इसकी टिकट की कीमत भी काफी कम रखी गई है।  शुरुआती किराया कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत से भी कम है।
  • Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन वाले प्रतिबंध की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया-भारत सालाना लीडर्स समिट के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया को रेगुलेट करने और युवा यूजर्स को प्रोटेक्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की कोशिश एक अहम मिसाल कायम कर रही हैं।
  • अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
    गुजरात के साणंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फेसिलिटी का उद्घाटन किया, जिसमें अब कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हो गई है। CG SEMI OSAT फेसिलिटी को जापान की कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसमें भारतीय, जापानी और थाई कॉलेब्रेशन से ₹7,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है।
  • न LPG चाहिए, न PNG! बिजली से चलने वाला गैस जैसा चूल्हा हो रहा वायरल
    अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट जैसी स्थिति के आसार हैं। वहीं, भारत में भी लोग कई शहरों में LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें एक ऐसा चूल्हा दिखाया गया है जो बिजली को ही आग की लपटों में बदल देता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रंप भी पीछे, बने दुनिया के पहले नेता
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पूरा कर लिया है। पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पहले पायदान पर आते हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर आते हैं।
  • भारत में भी क्या बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया?
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने डीपफेक पर सख्त नियमों की जरूरत को बताया और आने वाले दो सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अनुमानित 200 अरब डॉलर के निवेश की सराहना की। एआई इम्पैक्ट समिट में वैष्णव ने कहा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन एक ऐसा मुद्दा है जिसे अब कई देश मान रहे हैं कि उम्र के आधार पर प्रतिबंध होना जरूरी है। वर्तमान में हम डीपफेक और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ उम्र के आधार पर बैन को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
  • भारत की पहली सहकारी राइड ऐप Bharat Taxi आज हो रही लॉन्च, Ola और Uber यूजर्स पर कैसे होगा असर
    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी कि गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पहले कोऑपरेटिवसेक्टर के राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi को लॉन्च करेंगे। यह पहल भारत के परिवहन सेक्टर में एक अहम बदलाव के तौर पर देखी जा रही है। कमीशन बेस्ड एग्रीगेटर मॉडल से अलग भारत टैक्सी कोऑपरेटिव स्वामित्व पर बेस्ड है। इसमें ड्राइवरों को कंट्रोल, इनकम और निर्णय लेने का आधिकार दिया गया है।
  • Starlink कर रहा भारत में एंट्री, महाराष्ट्र से होगी इंटरनेट सर्विस की शुरुआत
    सीएम फडणवीस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ LoI पर साइन करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इस समझौते के साथ पूरे राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। साझेदारी की घोषणा करने और LoI पर साइन करने के लिए Starlink की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर ने 5 नवंबर को मुंबई में अधिकारियों से मुलाकात की।
  • PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन, 6G से लेकर AI पर होगी बड़ी घोषणा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में IMC 2025 का उद्घाटन किया। इस IMC में भारत के 6G के विजन पर बात होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सैटेलाइट इंटरनेट पर भारत के विजन का पता लगेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व के प्रतीक के साथ एक एशियाई और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन बनकर उभरा है।
  • Semicon India 2025: भारत का पहला सेमीकंडक्टर चिप Vikram 32-bit तैयार, PM मोदी ने कही ये बड़ी बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2025 क्रॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन और डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन स्कीम के अगले फेज पर काम कर रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह भारत में तैयार प्रोसेसर Vikram 32-bit और 4 अन्य प्रोजेक्ट के टेस्टिंग चिप्स भेंट प्रस्तुत किए। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार अहम खनिज हैं।
  • EPFO ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट लिमिट बढ़ाकर की 5 लाख रुपये, जानें कैसा करता है ये काम
    EPFO ने सभी एडवांस क्लैम के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट की लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया है। पहले EPFO मेंबर्स के लिए यह लिमिट 1 लाख रुपये थी, जिससे तुरंत जरूरतों के लिए फंड का उपयोग किया जा सकता है। भविष्य निधि ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान एडवांस क्लेम के ऑटो सेटलमेंट को शुरू किया था, जिससे मेंबर्स आसानी से फंड निकाल सकते हैं।
  • इंटरनेट डेटा बचाओ, उससे पैसे कमाओ! PM-WANI स्कीम से बनें डिजिटल उद्यमी, ऐसे करें रजिस्टर
    क्या आप अपने वाई-फाई कनेक्शन से कमाई करना चाहते हैं? क्या आपकी दुकान या घर में इंटरनेट है लेकिन उसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो रहा? अब सरकार आपको इस डेटा का सही इस्तेमाल कर पैसा कमाने का मौका दे रही है, वो भी बिना किसी लाइसेंस या जटिल प्रोसेस के। इस स्कीम का नाम है PM-WANI (Prime Minister’s Wi-Fi Access Network Interface) और इसका मकसद है देशभर में पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क को बढ़ावा देना। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि PM-WANI स्कीम क्या है, यह कैसे काम करती है और आप इससे कैसे पैसा कमा सकते हैं।
  • WhatsApp मैसेज तक एक्सेस के चलते 90 करोड़ रुपये की क्रिप्टो हुई जब्त, वित्त मंत्री का दावा
    सीतारमण ने चेतावनी दी कि मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे फाइनेंशियल क्राइम के लिए एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों का गलत उपयोग किया जा रहा है। संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेस और व्यक्ति साफ मैनुअल बहीखाता बनाए रख सकते हैं, लेकिन फाइनेंशियन क्राइम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

Minister - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »