Hyundai की Exter SUV की जोरदार डिमांड, 50,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स

Exter SUV के EX और EX(O) वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 13:50 IST
ख़ास बातें
  • इसका मुकाबला Tata Punch और Maruti Suzuki की Fronx से है
  • इसे 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस के साथ लॉन्च किया गया है
  • इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलते

इसके कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक पहुंच गया है

हाल ही में लॉन्च की गई Hyundai की सब-कॉम्पैक्ट SUV को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी तीन महीने में 50,000 से ज्यादा बुकिंग हो गई हैं। इसका शुरुआती प्राइस 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी लगभग 75 प्रतिशत बुकिंग SX, SX(O), and SX(O) वेरिएंट्स के लिए हुई हैं। इन वेरिएंट्स में सनरूफ है। 

कंपनी ने बताया है कि कुल बुकिंग्स में से 33 प्रतिशत इसके 5-स्पीड AMT वेरिएंट्स के लिए हैं। यह विकल्प केवल पेट्रोल इंजन वाली Exter में उपलब्ध है। इसके कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक पहुंच गया है। हालांकि, Exter के बाकी वेरिएंट्स के लिए यह लगभग छह महीने का है। कंपनी ने Exter को सात वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 

इसके EX और EX(O) वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। Exter का प्राइस लगभग 6 लाख रुपये से लगभग 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला Tata Punch और Maruti Suzuki की Fronx से है। कंपनी ने इसके लिए पेट्रोल के साथ CNG इंजन का भी विकल्प दिया है। Exter SUV में कई फीचर्स दिए गए हैं और यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है। इसे व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ, स्टारी नाइट, फिएरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलते। कंपनी इसके साथ तीन साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। Hyundai Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका डिजाइन ह्युंडई के नए डिजाइन सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसके ऊपर के हिस्से में टर्न इंडिकेटर और नीचे हेडलैंप क्लस्टर है। Exter की साइड में डुअल टोन एलॉय व्हील्स के साथ स्क्वार्ड व्हील आर्च मिलता है। इसके रियर में एक ब्लैक स्ट्रिप है जो दोनों टेल लैंप से लिंक है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  2. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  6. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Google Maps Hacks: Toll-Free रूट फीचर बचा सकता है आपके सैकड़ों रुपये, ऐसे करें यूज
  9. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  10. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  11. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  12. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  3. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  4. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  5. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  8. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  9. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  10. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.