Hyundai Exter के लिए वेटिंग पीरियड 1 वर्ष तक पहुंचा

इसके EX और EX(O) वेरिएंट्स के लिए एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। Exter का प्राइस लगभग 6 लाख रुपये से लगभग 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है

Hyundai Exter के लिए वेटिंग पीरियड 1 वर्ष तक पहुंचा

इसके लिए ह्युंडई को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Exter को सात वेरिएंट्स में लॉन्च किया है
  • यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है
  • इसमें पेट्रोल के साथ CNG इंजन का भी विकल्प है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने हाल ही में भारत में माइक्रो SUV Exter को लॉन्च किया था। इसके कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड एक वर्ष तक पहुंच गया है। हालांकि, Exter के बाकी वेरिएंट्स के लिए यह लगभग छह महीने का है। कंपनी ने Exter को सात वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 

इसके EX और EX(O) वेरिएंट्स के लिए कस्टमर्स को एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। Exter का प्राइस लगभग 6 लाख रुपये से लगभग 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला Tata Punch और Maruti Suzuki की Fronx से है। कंपनी ने इसके लिए पेट्रोल के साथ CNG इंजन का भी विकल्प दिया है। इसके लिए ह्युंडई को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। Exter SUV में कई फीचर्स दिए गए हैं और यह ह्युंडई की सेल्स बढ़ाने में मददगार हो सकती है। इसे व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ, स्टारी नाइट, फिएरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और रेंजर खाकी कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं जो कि इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं मिलते। कंपनी इसके साथ तीन साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। Hyundai Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो  69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

Exter SUV मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी में 27.1 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है। कंपनी ने Exter SUV में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, बर्गलर अलार्म, तीन प्वाइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मार्केट में भी ह्युंडई ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। ह्युंडई और इसकी सहयोगी कंपनी Kia Corp सेल्स के लिहाज से 10 सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, range, Hyundai, Exter, Market, Features, SUV, Demand, Engine, Safety, Tata Motors, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »