• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें

Samsung Galaxy M17e 5G की सेल लाइव हो चुकी है और अब ग्राहक इसे भारत में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन को हाल ही में बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन की कुछ खासियतों में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M17e 5G की सेल लाइव हो चुकी है
  • शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है, जो इसके 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए है
  • MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी से लैस है फोन
विज्ञापन

Samsung Galaxy M17e 5G की सेल लाइव हो चुकी है और अब ग्राहक इसे भारत में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन को हाल ही में बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन की कुछ खासियतों की बात करें, तो इसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। Samsung के मुताबिक Galaxy M17e 5G 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी से लैस है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Samsung Galaxy M17e 5G price in India

Samsung Galaxy M17e 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। एक 6GB +128GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। फोन Vibe Violet और Blitz Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसे Amazon, Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy M17e 5G specifications

Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके साथ Gemini Live फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन 4GB व 6GB RAM ऑप्शन और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M17e 5G की मोटाई 8.2mm है और इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया गया है। इसमें Samsung का Key Island डिजाइन भी मिलता है। इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 5G सपोर्ट (12 बैंड) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »