• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 6 में होगी 9000mAh बैटरी, 165Hz धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में इस दिन होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 6 में होगी 9000mAh बैटरी, 165Hz धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में इस दिन होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

OnePlus Nord 6 में होगी 9000mAh बैटरी, 165Hz धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में इस दिन होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 6 में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन के अंदर 12 जीबी रैम होगी।
  • यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर रन करेगा।
  • रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें Sony का सेंसर है।
विज्ञापन

OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब फोन को लेक नया लीक सामने आया है जिसमें फोन के बारे में अहम जानकारी सामने आ रही है। फोन एक मिडरेंज डिवाइस होगा जिसमें कंपनी धांसू फीचर्स दे सकती है। फोन अप्रैल में लॉन्च होने की बात सामने आई है। OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। फोन के अंदर 12 जीबी रैम होगी। इसके अलावा 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी को बताया गया है। फोन में विशाल बैटरी आने की बात कही गई है। आइए जानते हैं OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

OnePlus Nord 6 Launch Time (Leaked)

OnePlus Nord 6 का लॉन्च टाइम लीक हो गया है। फोन अप्रैल में लॉन्च होने की बात सामने आई है। इसकी लॉन्च डेट संभावित रूप से 7 अप्रैल कही गई है। हालांकि कंपनी ने अभी अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया है। टिप्स्टर योगेश बरार ने फोन का रिटेल बॉक्स शेयर किया है जिसमें 'मेड इन इंडिया' मेंशन किया गया है। यहां पर फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस नजर आ रहे हैं। 

OnePlus Nord 6 फोन 9000mAh बैटरी के साथ आने वाला है।

OnePlus Nord 6 फोन 9000mAh बैटरी के साथ आने वाला है।
Photo Credit: X@heyitsyogesh

OnePlus Nord 6 Specifications

टिप्स्टर योगेश बरार ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। OnePlus Nord 6 फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन मिलेगा जो कि बॉक्स पर भी नजर आता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। स्मूद डिस्प्ले परफॉर्मेंस यहां देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें दमदार चिपसेट का खुलासा हुआ है। OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। 

OnePlus Nord 6 इससे पहले Geekbench लिस्टिंग में नजर आ चुका है। फोन के अंदर 12 जीबी रैम होगी। इसके अलावा 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर रन करेगा। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,040 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 6,520 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

Nord 6 कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें Sony का सेंसर है। साथ में सेकंडरी सेंसर भी होगा। सेल्फी और वीडिया कॉलिंग का भार 32MP फ्रंट कैमरा को दिया गया है जो कि Autofocus कैमरा होगा। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी को बताया गया है। फोन में विशाल बैटरी आने की बात कही गई है। 

OnePlus Nord 6 Battery

OnePlus Nord 6 फोन 9000mAh बैटरी के साथ आने वाला है। इससे पहले आई रिपोर्ट में भी 9 हजार एमएएच बैटरी का खुलासा हो चुका है। किसी नॉर्ड सीरीज फोन में कंपनी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है। इसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में Black, Mint, और Silver शेड्स देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च की घोषणा कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »