• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एक्टिवा की जोरदार सफलता के बाद भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी Honda

एक्टिवा की जोरदार सफलता के बाद भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी Honda

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है

एक्टिवा की जोरदार सफलता के बाद भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी Honda

देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी

ख़ास बातें
  • इसे अगले वर्ष मार्च तक लॉन्च किया जाएगा
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है
  • होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों से Activa की सफलता के कारण टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Honda Motorcycle and Scooter ने अगले वर्ष अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इसे अगले वर्ष मार्च तक लॉन्च किया जाएगा। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Atsushi Ogata ने बताया कि देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। उन्होंने कहा, "हम अगले वर्ष मार्च में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसे एक नए प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया जा रहा है और यह भारतीय मार्केट की जरूरतों के अनुसार बनाया जाएगा।" उन्होंने कहा कि कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी होगी, जबकि दूसरे मॉडल को बदली जा सकने वाली बैटरी की टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी की योजना देश भर में मौजूद अपने 6,000 आउटलेट्स का इस्तेमाल EV के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करने की है। होंडा ने सोमवार को नया Activa 6G लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। नए एक्टिवा का शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है, जिनके प्राइस क्रमशः 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। इस की से यूजर फिजिकल की का इस्तेमाल किए बिना स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। यह की स्कूटर के दो मीटर के दायरे में होने पर उसके इंजन को स्टार्ट कर सकती है। इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर के इंजन को भी पहले से पावरफुल बनाने का दावा किया है। इसके 110 cc PGM-FI इंजन के साथ एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी है। नया एक्टिवा मार्केट में पहले से मौजूद TVS Jupiter और Hero Maestro जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »