• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Honda के इस सस्ते स्कूटर को जमकर खरीद रहे लोग, 1 महीने में बिकीं 2.45 लाख यूनिट्स, जानें टॉप 10 टू व्हीलर्स

Honda के इस सस्ते स्कूटर को जमकर खरीद रहे लोग, 1 महीने में बिकीं 2.45 लाख यूनिट्स, जानें टॉप 10 टू-व्हीलर्स

Jupiter ने स्कूटर्स की लिस्ट में 16.36% मार्किट शेयर मार्क किया। इस फेस्टिव सीजन TVS Jupiter कंपनी का सबसे हाई-सेलिंग प्रोडक्ट रहा। 

Honda के इस सस्ते स्कूटर को जमकर खरीद रहे लोग, 1 महीने में बिकीं 2.45 लाख यूनिट्स, जानें टॉप 10 टू-व्हीलर्स

Photo Credit: Honda

ख़ास बातें
  • स्कूटर की सेल ने सितंबर 2022 में कुछ वृद्धि नजर आई है।
  • स्कूटर्स को एनालाइज किया जाए तो Activa अभी सबसे ऊपर है।
  • Activa की सेल्स पिछले साल की सेल 2,45,352 यूनिट्स से थोड़ी सी ऊपर गई।
विज्ञापन
स्कूटर की सेल ने सितंबर 2022 में कुछ वृद्धि नजर आई है। अगर हम टॉप 10 टू-व्हीलर सेल्स की बात करें तो Splendor ने Activa को नीचे करते हुए टॉप स्पॉट हासिल किया। Activa इंडस्ट्री में सबसे सफल नामों में से एक है, जो टू-व्हीलर सेल्स में अब दूसरे स्थान पर आ गया है। स्कूटर्स को एनालाइज किया जाए तो Activa अभी सबसे ऊपर है। 

2,45,607 यूनिट्स की बिक्री के साथ Activa की सेल्स पिछले साल की सेल 2,45,352 यूनिट्स से थोड़ी सी ऊपर गई। 255 यूनिट्स की वॉल्यूम ग्रोथ के साथ Activa को सिर्फ 0.10% की साल-दर-साल की वृद्धि मिली। Activa की सेल्स ने यह जरूर सुनिश्चित कर लिया है कि वो 48.76% के साथ टॉप 10 स्कूटर लिस्ट में अपना स्थान बनाए। Honda में Activa अब तक का सबसे हाई-सेलिंग प्रोडक्ट है। 

टॉप 10 स्कूटर्स सितम्बर 2022 
TVS Jupiter की सेल्स पिछले महीने 82,394 यूनिट्स थी। TVS ने 26,055 यूनिट्स के साथ सॉलिड 46.25% की साल-दर-साल की ग्रोथ दर्ज की। Jupiter ने स्कूटर्स की लिस्ट में 16.36% मार्किट शेयर मार्क किया। इस फेस्टिव सीजन TVS Jupiter कंपनी का सबसे हाई-सेलिंग प्रोडक्ट रहा। 

Suzuki Access ने 46,851 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपनी ने 4.02% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने सितम्बर 2021 में 45,040 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसका वॉल्यूम गेन 1,811 यूनिट्स रहा और 9.30% का मार्किट शेयर रहा। चौथे स्थान पर 125cc का स्पोर्टिएस्ट स्कूटर TVS NTORQ रहा। यह लिस्ट में TVS का दूसरा प्रोडक्ट है और इसने सितंबर 2022 में 46,851 यूनिट्स की बिक्री कर 6.94% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। 

Honda के दूसरे प्रोडक्ट Dio ने भी पिछले महीने 29,994 यूनिट्स की बिक्री कर इस लिस्ट में जगह बनाई। इसने सितम्बर 2021 में 34,557 यूनिट्स की बिक्री की। Dio ने 4,563 यूनिट्स कम बिक्री की और सेल्स में 13.20% की साल-दर-साल गिरावट देखी। Hero सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। Pleasure के लिए यह साल उतना अच्छा नहीं रहा और इसे 9.08% की साल-दर-साल गिरावट देखी। इसकी सेल्स 19,682 यूनिट्स की रही जो सितम्बर 2021 में 21,648 यूनिट्स थी। 

इस लिस्ट में Hero का दूसरा प्रोडक्ट Destini है जिसने Pleasure की तुलना में साल-दर-साल के हिसाब से बेहतर किया। इस साल 14,951 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सितम्बर 2021 में 12,358 यूनिट्स थी। Destini ने 20.98% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। इसकी वल्यूम ग्रोथ 2,593 यूनिट्स की रही। 

Pep+ ने लिया 10वां स्थान
8वें स्थान पर Suzuki की Burgman Street है जो लिस्ट में एक मात्र मैक्सी-स्टायल्ड स्कूटर है। पिछले महीने 12,875 यूनिट्स की बिक्री के साथ Burgman ने 48.52% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की। सितम्बर 2021 में इसकी 8,669 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 4,206 यूनिट्स रही। इससे Burgman Street देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला मैक्सी-स्टायल्ड स्कूटर बन गया। 

Yamaha का Fascino एक मात्र स्कूटर है जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई। इसने 10,348 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी सेल्स में 27.35% की गिरावट देखी गई। पिछले साल यह 14,244 यूनिट्स पर थी। इसका वॉल्यूम घाटा 3,896 यूनिट्स का रहा। सबसे आखिर में, Pep+ की 9,518 यूनिट्स की बिक्री हुई। सितम्बर 2021 में 7,259 यूनिट्स की बिक्र हुई थी। Pep+ ने साल-दर-साल 31.12% की वृद्धि दर्ज की। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ 2,259 यूनिट्स की रही।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  3. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  4. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  5. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  6. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  7. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  8. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  10. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »