वैवाहिक वेबसाइट के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

वैवाहिक वेबसाइट के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
सरकार ने वैवाहिक वेबसाइट्स की धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को ऐसी वेबसाइट को चलाने के लिए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी है। साथ ही सरकार ने खाते बनाने के लिए पहचान का सबूत देने को भी अनिवार्य बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, संचार एवं आईटी मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है।

सूत्रों ने बताया, "संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने वेबसाइट्स के क्रियान्वन के लिए दिशा-निर्देशों को गुरुवार को मंजूरी दे दी। इसी के साथ, वैवाहिक साइट्स के कानूनी मानक स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं।"

सूत्रों के मुताबिक, "उपभोक्ता को पहचान के उद्देश्य से पहचान का सबूत, पता जैसे दस्तावेजों की प्रति देनी होगी या अपलोड करनी होगी।"

दिशा निर्देश में कहा गया है कि वैवाहिक वेबसाइट को प्रोफाइल बनाने वाले का आईपी एड्रेस, खाता डिलीट होने के एक साल बाद तक भी रखना होगा।

वैवाहिक वेबसाइट के लिए उपभोक्ताओं की मंशा की पुष्टि करना भी अनिवार्य बना दिया गया है।

इसमें यह भी कहा गया है कि ऐसी साइट की सेवाएं प्रदान करने वालों को साइट के होमपेज पर घोषित करना होगा कि वेबसाइट केवल विवाह के मकसद से बनाई गई है और इसमें किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं होनी चाहिए।

सूत्र ने बताया, "वेबसाइट को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। उसे डाटा संग्रह में निष्पक्षता बरतनी होगी और उसके पास शिकायत निवारण के लिए एक तंत्र होना अनिवार्य है।"

सूत्र ने कहा, "वेबसाइट को धोखाधड़ी के मामलों की सूचना देने के लिए पंजीकृत उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, India, Internet, Internet Protocol, IP, Matrimonial Websites
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »