• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Surya Grahan Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ

Surya Grahan Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजर रहा होता है।

Surya Grahan Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ

Photo Credit: vecteezy

दुनिया आज साल का पूर्ण सूर्यग्रहण देखेगी जो कि अपने आप में बहुत खास होने वाला है।

ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा।
  • सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है।
  • आज का सूर्य ग्रहण अमावस के दिन पड़ रहा है।
विज्ञापन

12 अगस्त 2026 यानी आज, बुधवार को साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण का सूतक कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। ऐसे में भारत जैसे देशों में सूर्य ग्रहण को लेकर खास उत्सुकता रहती है। आज का सूर्य ग्रहण अमावस के दिन पड़ रहा है। किन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण का पूर्ण रूप, कैसे देख सकते हैं यह अद्भुत नजारा, कितने बजे दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

कब लगता है सूरज पर ग्रहण

दुनिया आज साल का पूर्ण सूर्यग्रहण देखेगी जो कि अपने आप में बहुत खास होने वाला है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजर रहा होता है। ऐसे में चंद्रमा बीच में आ जाता है और इसकी छाया सूरज पर पड़ती है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा की छाया सूरज के एक छोटे से हिस्से पर पड़ती है। इसके विपरीत, पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा की पूरी छाया सूरज पर पड़ती है। 

कितने बजे दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर खासी उत्सुकता रहती है। यह खगोलीय घटना होने के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। जिसके अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। जो भारतीय लोग ऐसे स्थानों पर हैं जहां सूर्य ग्रहण दिखेगा, उनके लिए ग्रहण का सूतक 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं पड़ेगा इसलिए भारत में सूतक के नियम भी मान्य नहीं होंगे। भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा। यह ग्रहण रात 11:16 बजे अपने चरम पर होगा। ग्रहण देर रात्रि यानी 13 अगस्त को 1:28 बजे समाप्त हो जाएगा।

किन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि उस समय यहां रात हो चुकी होगी। जिन देशों में इसका नजारा दिखेगा उनमें आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन के कुछ हिस्से शामिल हैं। उत्तरी अमेरिका, यूरोप के बड़े हिस्से, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »