• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस

टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस

नेटवर्क असम और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 रूटों को कवर करेगा।

टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस

Photo Credit: X/@JM_Scindia

असम में शाखा डाकघरों के बीच डाक बैगों के लिए ड्रोन सर्विस को शुरू किया गया है।

ख़ास बातें
  • डाक बैग के लिए ड्रोन सर्विस की शुरुआत की तैयारी पूरी
  • असम में 40 रूटों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की योजना
  • असम और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 रूटों को कवर करने की योजना
विज्ञापन

असम में डाकिया को हाईटेक कर दिया गया है। अब वहां पोस्ट साइकल या डाकिया से नहीं, बल्कि ड्रोन से पहुंचा करेंगे। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी जानकारी दी। डाक बैग के लिए ड्रोन सर्विस की शुरुआत राज्य में कर दी गई है। असम में डाक परिवहन के लिए यह पहली उड़ान है जिससे कि अब राज्य के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में डाक सेवाओं को तेज बनाया जा सकेगा। 

असम में शाखा डाकघरों के बीच डाक बैगों के लिए ड्रोन सर्विस को शुरू किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इंडिया पोस्ट और स्काई एयर मोबिलिटी के सहयोग से असम में 40 रूटों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू की जा रही है। नेटवर्क असम और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 रूटों को कवर करेगा। ड्रोन सर्विस का मेन मकसद डाक परिवह को तेज, भरोसेमंद और ट्रैक किए जाने योग्य बनाना है। 

ड्रोन डाक सर्विस उन क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी जहां पर मनुष्य का आसानी से पहुंच पाना बहुत मुश्किल होता है। दुर्गम स्थानों के लिए यह समय की बचत तो करेगा ही, साथ ही सर्विस को भरोसेमंद भी बनाएगा। यह तकनीकी की नई उड़ान है जिससे अब डाक सेवाओं को देश के हर कोने तक पहुंचाया जा सकेगा। पहाड़ी इलाकों में परिवहन एक बड़ी चुनौती रहा है। कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां सड़क मार्ग से भी पहुंचना बहुत मुश्किल है। ऐसे में ड्रोन सर्विस परिवहन संबंधी चुनौतियों को दूर करने के साथ-साथ ट्रैकिंग में भी सहायक होगी। 

बता दें कि इस तरह की सर्विसेज की शुरुआत पोस्ट विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश में भी जून में की गई थी। हिमाचल के मंडी प्रधान डाकघर और रिहरधार शाखा डाकघर के बीच ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल सेवा कुछ समय पहले ही शुरू की गई थी। डाक विभाग के अनुसार योजना ग्रामीण डाक सेवकों और डाक कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान सामने आए सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dak via drone, drone postal service
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  8. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  9. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  10. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »