फैक्टरी वर्कर्स के रोजगार के लिए खतरा बन सकता है Elon Musk का Optimus रोबोट

यह एक ह्युमनॉइड रोबोट है जिसे Optimus का कोड दिया गया है। पिछले वर्ष इसके बारे मे कुछ स्पेसिफिकेशंस बताई गई थी

फैक्टरी वर्कर्स के रोजगार के लिए खतरा बन सकता है Elon Musk का Optimus रोबोट

यह एक ह्युमनॉइड रोबोट है जिसे Optimus का कोड दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस बारे में शुक्रवार को टेस्ला के दूसरे AI डे पर अधिक जानकारी मिलेगी
  • कंपनी के इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं
  • टेस्ला को इलेक्ट्रिक कारों में कुछ कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla ह्युमनॉइड रोबोट्स और पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग वाली कारें बनाने के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही है। इस बारे में शुक्रवार को कंपनी के दूसरे AI डे पर अधिक जानकारी दी जाएगी। इसमें आगामी वर्षों में आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के कुछ बड़े फायदों को दिखाया जा सकता है। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने Tesla Bot के बारे में पहले AI डे पर जानकारी दी थी। यह एक ह्युमनॉइड रोबोट है जिसे Optimus का कोड दिया गया है। पिछले वर्ष इसके बारे मे कुछ स्पेसिफिकेशंस बताई गई थी और एक डमी को Optimus की ड्रेस पहनाकर यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि यह कैसा दिख सकता है। मस्क ने फिजिकल Tesla Bot के प्रोटोटाइप को दूसरे AI डे के लिए टाल दिया था। टेस्ला की ओर से दिए गए जॉब के एडवर्टाइजमेंट्स से पता चल रहा है कि कंपनी चलने वाले ह्युमनॉइड रोबोट्स बनाने के लिए इंजीनियर्स को हायर कर रही है। फैक्टरियों में काम करने के लिए इसके व्हील वाले मॉडल बनाने की योजना है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं।  

मस्क यह कह चुके हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से काम करने वाले इस तरह के रोबोट्स से वर्कर्स के लिए फैक्टरियों में रोजगार कम हो सकता है। इसके अलावा इन रोबोट्स के एक असिस्टेंट के तौर पर भी काम करने की संभावना है। टेस्ला ने AI इवेंट के प्रसारण के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह टेस्ला के यूट्यूब एकाउंट पर स्ट्रीम किया जा सकता है। कंपनी ने पहले AI डे का प्रसारण भी इसी तरह किया था। मस्क अपनी स्पेसक्राफ्ट से जुड़ी कंपनी SpaceX के इवेंट्स को भी इसी तरह दिखाते हैं। 

टेस्ला को इलेक्ट्रिक कारों में कुछ अन्य कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में BYD ने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की रही। Counterpoint के ग्लोबल EV सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इन व्हीकल्स की कुल सेल्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 21.8 लाख यूनिट की रही। इस मार्केट में चीन 12.4 लाख यूनिट्स के साथ टॉप पर है। चीन में यह बिक्री सालाना आधार पर लगभग 92 प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप और अमेरिका का दूसरा और तीसरा स्थान था। यह पहली बार है कि जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने EV की सेल्स में टेस्ला को पीछे छोड़ा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »