दिवाली के अगले दिन राजधानी में रही 7 वर्षों मे सबसे साफ हवा

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिवाली के दिन AQI को 312 और मंगलवार को 303 पर दर्ज किया गया

दिवाली के अगले दिन राजधानी में रही 7 वर्षों मे सबसे साफ हवा

दिल्ली सरकार के प्रतिबंध लगाने के बावजूद दिवाली पर लोगों ने काफी पटाखे चलाए

ख़ास बातें
  • दिवाली के दिन AQI को 312 और मंगलवार को 303 पर दर्ज किया गया
  • पिछले वर्ष दिवाली के दिन यह 382 पर था
  • हवा की गति से पॉल्यूटेंट्स के जमा होने में रुकावट रही
विज्ञापन
दिवाली से अगला दिन इस वर्ष पिछले सात वर्षों में सबसे साफ हवा वाला रहा। हालांकि, दिवाली और इसके अगले दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को "बहुत खराब" कैटेगरी में दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार के प्रतिबंध लगाने के बावजूद दिवाली पर लोगों ने काफी पटाखे चलाए। 

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिवाली के दिन AQI को 312 और मंगलवार को 303 पर दर्ज किया गया। इसे शून्य से 50 के बीच  'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मॉडरेट', 200 से 300 के बीच 'खराब' और 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' माना जाता है। दिवाली के दिन इस वर्ष AQI पिछले तीन वर्षों में सबसे कम था। पिछले वर्ष दिवाली से अगले दिन यह 462 के साथ सबसे खराब था। पिछले वर्ष दिवाली के दिन यह 382 पर था। इस वर्ष मौसम की स्थितियों ने एयर क्वालिटी को बेहतर रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। 

हवा की गति से पॉल्यूटेंट्स के जमा होने में रुकावट रही। मंगलवार को सुबह हवा की गति बढ़ने से पॉल्यूशन कम हुआ। इस वर्ष पटाखों से होने वाला इमिशन भी कम लग रहा है। इसके साथ ही पंजाब  और हरियाणा में पराली जलाने में भी कमी हुई है। दिल्ली सरकार ने पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं और स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के मद्देनजर पटाखों की स्टोरेज, बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध लगाया था। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ ही छह महीने की जेल का भी प्रावधान है। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने भी पॉल्यूशन की वजह से पटाखों पर बैन को हटाने से मना कर दिया था। उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों मे पटाखों की बिक्री होने से दिल्ली के बहुत से लोगों ने इस प्रतिबंध का उल्लंघन किया। 

राजधानी में पिछले कई वर्षों से सर्दी के मौसम में पॉल्यूशन और घने कोहरे से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने हाल ही में ग्रीन वॉर रूम शुरू किया है। इससे राजधानी में 24 घंटे एयर पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करने के साथ ही इससे निपटने की उपाय भी लागू किए जा सकेंगे। यह एडवांस्ड ग्रीन वॉर रूम 24X7 पॉल्यूशन की मॉनिटरिंग करेगा। इससे संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) में तय किए गए जरूरी उपायों को लागू करने में भी मदद मिलेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Diwali, AQI, Court, Ban, air quaility, Wind, Delhi, Weather, CPCB, Pollution, Monitoring, Punjab, Better
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »