Aqi

Aqi - ख़बरें

  • Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
    दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच गई है और दिवाली के बाद देश के कई शहरों में AQI में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में कम बजट में Air Purifier खरीदने वालों के लिए Qubo, Motorola, Honeywell, Nexlev, Pigeon और Eureka Forbes के 6 ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें HEPA H13 फिल्टर, Activated Carbon Filter और 130 से 152 m³/h तक CADR वाले मॉडल शामिल हैं। ये Air Purifiers छोटे बेडरूम, स्टडी रूम या सेकंडरी इस्तेमाल के लिए देखे जा सकते हैं।
  • दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
    दिल्ली में दिवाली के बाद AQI का लेवल 700 के पार पहुंच गया और ऐसे में अगर कार ड्राइव करके बाहर जाते हैं तो साफ हवा के लिए कार में एयर प्यूरीफायर से काफी हद तक साफ हवा मिल सकती है। अमेजन पर इस वक्त ₹2,000 से एयर प्यूरीफायर की शुरुआत हो रही है जो कि ₹5,000 तक जाते हैं, जिन पर सेल के दौरान डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए कई नए उपायों की तैयारी है। इनमें 50 फीसदी Work From Home और No PUCC, No Fuel सबसे अहम नियम हैं। इसके अलावा पार्किंग फीस बढ़ाने, कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन गतिविधियों पर रोक लगाने तथा कुछ दूसरे राज्यों के वाहनों की एंट्री पर पाबंदी जैसे कदम भी शामिल हैं। वहीं CAQM ने संशोधित GRAP भी जारी किया है, जिसमें AQI बढ़ने के साथ चार स्टेज में पाबंदियां लागू होंगी। Stage-4 में AQI 450 से ऊपर पहुंचने पर 50% ऑफिस स्टाफ के साथ काम और बाकी कर्मचारियों के लिए WFH का प्रावधान है।
  • वायु प्रदूषण की स्थिति हुई गंभीर, फेस मास्क खरीदते हुए इन 5 बातों पर दें ध्यान
    दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति पर पहुंच गया है, जिसके बाद फेस मास्क पहनना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। फेस मास्क खरीदते हुए उसके मैटेरियल, उसकी फिटिंग, उसके फीचर्स, फिल्टर और अन्य फीचर्स के बारे में ध्यान देना चाहिए। प्रदूषण से बचाव के लिए N95, KN95, FFP2, N99 या FFP3 सर्टिफिकेशन मास्क बेहतर साबित हो सकते हैं।
  • दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार, एयर प्यूरीफायर पर बेस्ट डील, घर पर करेंगे प्रदूषण से बचत
    सरकार ने GRAP स्टेज 4 लागू कर दिया है, जिसमें नागरिकों को वायु प्रदूषण से बचाव को लेकर सलाह दी जाती है। ऐसे में घर या ऑफिस में प्रदूषण से बचाव के लिए एयर प्यूरिफायर काफी मददगार साबित होते हैं। अगर आप अपने लिए नया एयर प्यूरिफायर खरीदने का प्लान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बेस्ट डील्स मिल सकती हैं।
  • AQI चेक करने के लिए ऐप नहीं? मोबाइल में पहले से मौजूद हैं ये ऑप्शन
    दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन के बीच AQI चेक करना अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं, सिर्फ स्मार्टफोन ही काफी है। Google Search, Google Maps, Weather ऐप्स और सरकारी Sameer ऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स से यूजर्स अपने इलाके की हवा की क्वालिटी रियल-टाइम में देख सकते हैं। अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके AQI की सही स्थिति समझना खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे इलाकों में ज्यादा जरूरी हो गया है।
  • नोएडा में AQI हुआ 400 के पार, GRAP स्टेज 4 लागू, अब स्कूल चलेंगे ऑनलाइन
    GRAP स्टेज 4 लागू होने के बाद दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को अगले आदेश तक ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया है। GRAP स्टेज 4 यानी कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में दिल्ली-एनसीआर में AQI 450+ होने पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाते हैं।
  • घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे
    दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति ने बहुत साधारण और किफायती चीजों का उपयोग करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बनाकर तैयार किया और Reddit पर एक पोस्ट में उसकी पूरी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि इसने बस कुछ ही मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स को बहुत तेजी से कम कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैंने 2 हजार रुपये में अपना निजी एयर प्यूरीफायर तैयार किया।"
  • प्रदूषण से बचाव के लिए ये 5 फेस मास्क करेंगे एयर प्यूरीफायर के तौर पर काम
    वायु प्रदूषण के इस माहौल में फास्क मास्क काफी राहत प्रदान करते हैं। AirGearPro G-500 एक रीयूजेबल मास्क है जो कि A1P2 फिल्टर के साथ आता है। वहीं 3M Half Facepiece Reusable Respirator 6200 एक आधे चेहरे को कवर करने वाला मास्क है। इसके अलावा TORIOX Gas Mask एक फुल फेस रेसपिरटर गैस मास्क है जो कि कई बार उपयोग किया जा सकता है।
  • टूटी सड़क हो या गड्ढा, इस सरकारी ऐप से घर बैठे ऑनलाइन करें शिकायत
    भारत सरकार की संस्था Central Pollution Control Board (CPCB) ने Sameer App तैयार किया है, जो एक फ्री मोबाइल ऐप है। यह आपको रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI), मौसम की स्थिति दिखाता है। यूं तो यह ऐप पहले से आसपास हो रहे प्रदूषण को लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है, लेकिन अब इस ऐप का एक और यूज जोड़ा गया है। CPCB ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि अब नागरिक इस ऐप के जरिए टूटी सड़क या गड्ढों की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। 
  • 2024 में Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की गई यह चीज, स्‍त्री2, AQI भी टॉप पर
    साल 2024 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्‍यादा क्‍या सर्च किया, इसकी जानकारी सामने आई है। मंगलवार को एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में कंपनी ने बताया कि इस साल टॉप-10 सर्च किए जाने वाले सब्‍जेक्‍ट्स में IPL, वर्ल्‍ड कप और आम चुनाव शामिल रहे। लोगों की सबसे ज्‍यादा दिलचस्‍पी स्‍पोर्ट्स में, फ‍िर राजनीति में, मौसम में और रतन टाटा में दिखाई दी।
  • दिल्ली का AQI था 490, लेकिन इस इंटरनेशनल ऐप ने दिखाया 1600, जानें क्या है अंतर?
    IQAir एक इंटरनेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग ऐप है, जिसके अनुसार, वर्तमान में दिल्ली का मैक्सिमम AQI 1,600 है, जबकि भारत में सेंट्रल पॉल्यूशन ऑफ कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में सबसे खराब आकंड़ा 450 से 500 के बीच था। दरअसल ऐसा भारत और ग्लोबली AQI मापने के स्टैंडर्ड के चलते होता है। NDTV के अनुसार, भारत में PM 2.5 का पैमाना 60 है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का स्टैंडर्ड अपनाने वाले कुछ देशों में यह पांच या दस है।
  • Air Pollution : प्रदूषण ने निपटने में भारत से आगे निकला पाकिस्‍तान! करवाई कृत्रिम बारिश, क्‍या है क्‍लाउड सीडिंग? जानें
    भारत और पाकिस्‍तान के कई शहर इस समय जहरीले और खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं। पाकिस्‍तान ने इससे निपटने के लिए आर्टिफ‍िशियल रेन का सहारा लिया है। बीते शुक्रवार को पाकिस्‍तान के पंजाब सूबे की सरकार ने स्‍मॉग को हेल्‍थ क्राइसेस (health crisis) घोषित किया। इसके बाद तमाम शहरों में कृत्रिम बारिश कराई गई। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि बारिश के बाद वायु गुणवत्ता (Air Quality) में सुधार आया है।
  • पाकिस्तान में प्रदूषण के टूटे रिकॉर्ड, AQI पहुंचा 1900 पार! यह शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित ...
    पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1900 के पार पहुंच गया है। प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों को 1 सप्ताह के लिए बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से यह शहर स्मॉग में लिपटा हुआ है। WHO के अनुसार जहरीली हवा में सांस लेने से हार्ट स्ट्रोक, फेफड़ों का कैंसर, और स्वांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
  • दिल्ली में बैन हुए BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहन, अपने व्हीकल का 'Bharat Stage' ऐसे चेक करें
    अगर आप दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं या फिर दिल्ली में रहकर BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »