BMW ने भारत में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, लग्जरी कारों की बढ़ रही डिमांड

BMW के पोर्टफोलियो में X1, X3 और X5 जैसी SUV और 3 Series, 5 Series और 6 Series जैसी कूपे और सेडान शामिल हैं

BMW ने भारत में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, लग्जरी कारों की बढ़ रही डिमांड

हाल ही में लॉन्च किया गया BMW X1 का अपग्रेडेड वर्जन कंपनी का सबसे लोकप्रिय मॉडल है

ख़ास बातें
  • मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 5,867 यूनिट्स की रही
  • इसकी बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है
  • इसके पास लग्जरी मोटरसाइकिल्स के लिए BMW Motorrad ब्रांड है
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW ने भारत में अपनी सबसे अधिक छमाही बिक्री की है। मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री 5,867 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी है। BMW के पोर्टफोलियो में X1, X3 और X5 जैसी SUV और 3 Series, 5 Series और 6 Series जैसी कूपे और सेडान शामिल हैं। 

यह देश में iX1 and i4 जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री भी करती है। इसके पास लग्जरी मोटरसाइकिल्स के लिए BMW Motorrad ब्रांड है, जिसकी बिक्री 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। भारत में कंपनी की यूनिट के प्रेसिडेंट, Vikram Pawah ने बताया, "लग्जरी कार मार्केट बढ़ रहा है। हमें नए मॉडल्स के लॉन्च से काफी ग्रोथ मिली है। इस वर्ष के शुरुआती चार महीनों में सप्लाई की कमी थी और हमारे नए मॉडल्स नहीं आए थे। इस वजह से बिक्री में अधिकतर बढ़ोतरी मई और जून में हुई है।" कंपनी की बिक्री में SUV की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है। हाल ही में लॉन्च किया गया BMW X1 का अपग्रेडेड वर्जन इसका सबसे लोकप्रिय मॉडल है। BMW की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत की है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी के पास 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। इसकी राइवल Mercedes-Benz ने भारत में पहली छमाही में अभी तक की अपनी सबसे अधिक बिक्री की है। कंपनी ने इस अवधि में 8,528 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कई वर्षों से देश के लग्जरी कार मार्केट में कंपनी का दबदबा है। 

मर्सिडीज को भी नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी मौजूद हैं। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह टॉप-एंड वेरिएंट्स पर फोकस करेगी। कंपनी को इन वेरिएंट्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस कैटेगरी में मर्सिडीज के पास AMG SL55 Roadster, AMG GT 63 SE Performance और G-Class जैसे व्हीकल्स हैं। मर्सिडीज ने दावा किया है कि देश में बिकने वाले उसके प्रत्येक चार व्हीकल्स में से एक टॉप-एंड व्हीकल होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »