• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पर महाठग सुकेश ने लगाया बड़ी रकम, BMW लेने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पर महाठग सुकेश ने लगाया बड़ी रकम, BMW लेने का आरोप

इस मामले में ED ने जैकलीन और नोरा से पूछताछ की है और जैकलीन के देश छोड़कर जाने पर रोक लगी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पर महाठग सुकेश ने लगाया बड़ी रकम, BMW लेने का आरोप

इस मामले में नोरा गवाह बन गई हैं

ख़ास बातें
  • ED ने जैकलीन और नोरा से पूछताछ की है
  • महाठग का कहना है कि नोरा कानून से बचने के लिए कहानियां बना रही हैं
  • नोरा पर मोरक्को में घर खरीदने के लिए रकम लेने का आरोप लगा है
विज्ञापन
पिछले कई महीनों से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की जांच का सामना कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez और Nora Fatehi के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही। इस मामले के मुख्य आरोपी Sukesh Chandrasekhar ने आरोप लगाया है कि नोरा ने उससे घर खरीदने के लिए बड़ी रकम ली थी। 

ED ने जैकलीन और नोरा से पूछताछ की है और जैकलीन के देश छोड़कर जाने पर रोक लगी है। इस मामले में नोरा गवाह बन गई हैं। उन्होंने महाठग कहे जाने वाले सुकेश पर आरोप लगाया था कि उसने एक बड़े घर और अन्य लग्जरी आइटम का वादा किया था। महाठग ने इसे लेकर नोरा पर पलटवार किया है। मीडिया को जारी एक बयान में सुकेश ने कहा है, "नोरा एक घर खरीदकर देने का वादा करने की बात कर रही हैं लेकिन उन्होंने पहले ही मोरक्को में अपने परिवार के लिए एक घर खरीदने के लिए मुझसे बड़ी रकम ली है। वह ये कहानियां कानून से बचने के लिए सुना रही हैं।" 

इसके अलावा सुकेश का यह भी कहना है कि उसने नोरा को एक लग्जरी कार भी खरीदकर दी थी। उसने दावा किया कि  ED के पास इससे जुड़े चैट और स्क्रीनशॉट हैं और इसमें कोई झूठ नहीं है। लग्जरी कार के बारे में उसने बताया, "मैं उसे रेंज रोवर देना चाहता था लेकिन वह कार उपलब्ध नहीं थी और वह कार जल्द चाहती थी। मैंने उसे BMW S सीरीज दी थी, जिसका उसने इस्तेमाल किया था। वह गैर-भारतीय थी और इस वजह से उसने इस कार का रजिस्ट्रेशन अपनी दोस्त के पति के नाम पर करवाने के लिए कहा था।" 

पिछले सप्ताह इस मामले से जुड़ी सुनवाई में जैकलीन ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अदालत को दिए अपने बयान में जैकलीन ने कहा था कि सुकेश से उनकी पहचान होम मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर करवाई गई थी। जैकलीन ने पिंकी इरानी के जरिए सुकेश से मिलने की सहमति दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिंकी को सुकेश की गतिविधियों की जानकारी थी लेकिन उसने इसके बारे में जैकलीन को नहीं बताया। जैकलीन ने खुलासा किया है कि उन्होंने केरल और चेन्नई की यात्रा के लिए सुकेश के प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »