Mercedes-Benz ने भारत में की रिकॉर्ड सेल्स, टॉप-एंड मॉडल्स पर कंपनी का जोर

भारत में मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है

Mercedes-Benz ने भारत में की रिकॉर्ड सेल्स, टॉप-एंड मॉडल्स पर कंपनी का जोर

पिछले कई वर्षों से देश के लग्जरी कार मार्केट में कंपनी का दबदबा है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने इस अवधि में 8,528 यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी को नए मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है
  • भारत में मर्सिडीज की चार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना है
विज्ञापन
लग्जरी कार मेकर Mercedes-Benz ने भारत में मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में अभी तक की अपनी सबसे अधिक बिक्री की है। कंपनी ने इस अवधि में 8,528 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कई वर्षों से देश के लग्जरी कार मार्केट में कंपनी का दबदबा है। 

मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी मौजूद हैं। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वह टॉप-एंड वेरिएंट्स पर फोकस करेगी। कंपनी को इन वेरिएंट्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस कैटेगरी में मर्सिडीज के पास AMG SL55 Roadster, AMG GT 63 SE Performance और G-Class जैसे व्हीकल्स हैं। मर्सिडीज का दावा है कि देश में बिकने वाली उसके प्रत्येक चार व्हीकल्स में से एक टॉप-एंड व्हीकल होता है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी भारत में चार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना है। कंपनी को 2027 तक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की कुल सेल्स में भारत से 25 प्रतिशत योगदान मिलने की उम्मीद है। भारतीय मार्केट में मर्सिडीज चार लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, EQS, EQB, EQC और EQS AMG बेचती है। 

कंपनी के ओवरसीज रीजन के हेड, Matthias Luehrs ने बताया था, "भारतीय मार्केट में अपने EQS, EQB जैसे EV के प्रदर्शन से हम खुश हैं। हमारे चार और व्हीकल्स आएंगे।" देश में EV पोर्टफोलियो के सेल्स के अनुमान के बारे में पूछने पर  Matthias ने कहा था, "अगले चार वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हमारी कुल सेल्स का 25 प्रतिशत भारत से आ सकता है। देश में कंपनी की कुल सेल्स में  EV की मौजूदा हिस्सेदारी लगभग तीन प्रतिशत की है।" पिछले वर्ष देश में मर्सिडीज बेंज की कुल सेल्स लगभग 41 प्रतिशत बढ़कर 15,822 यूनिट्स की थी। कंपनी ने बताया था कि अगले 8-12 महीनों में चार नए EV मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। ये पूरी तरह बिल्ड यूनिट्स के इम्पोर्ट और पूरी तरह नॉक्ड डाउन यूनिट्स के कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में असेंबलिंग का मिक्स होंगे। देश का EV मार्केट  2030 तक लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »