IT सेक्टर पर AI का असर, Salesforce में सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी

Salesforce के पास लगभग 73,000 वर्कर्स हैं। कस्टमर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर बनाने वाली इस कंपनी ने AI से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए हायरिंग को बढ़ाया है

IT सेक्टर पर AI का असर, Salesforce में सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी

इस कंपनी के पास लगभग 73,000 वर्कर्स हैं

ख़ास बातें
  • Salesforce में 1,000 से अधिक जॉब्स पर असर पड़ेगा
  • इस कंपनी के पास लगभग 73,000 वर्कर्स हैं
  • Amazon और Microsoft टेक कंपनियां की भी वर्कर्स की छंटनी करने की योजना है
विज्ञापन
बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल Salesforce में सैंकड़ों जॉब्स की कटौती हो रही है। हालांकि, इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए यह कंपनी वर्कर्स की हायरिंग कर रही है। पिछले कुछ महीनों में बहुत सी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, Salesforce में 1,000 से अधिक जॉब्स पर असर पड़ेगा। हालांकि, छंटनी के दायरे में आने वाले वर्कर्स को कंपनी में अन्य जॉब्स के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इस बारे में Salesforce के एक प्रतिनिधि ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। यह पता नहीं चला है कि कौन सी डिविजंस में छंटनी की जाएगी। Salesforce के पास लगभग 73,000 वर्कर्स हैं। कस्टमर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर बनाने वाली इस कंपनी ने AI से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए हायरिंग को बढ़ाया है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी का टारगेट प्रॉफिट मार्जिन को भी बरकरार रखने का है। 

इससे पहले Amazon और Microsoft जैसी अमेरिकी कंपनियां की भी वर्कर्स की छंटनी करने की तैयारी है। एक अन्य बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने भी इस वर्ष छंटनी करने की योजना बनाई है। इसे लेकर गूगल के वर्कर्स चिंतित हैं। कंपनी के वर्कर्स ने 'जॉब सिक्योरिटी' शीर्षक वाली एक इंटरनल पेटिशन शुरू की है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि गूगल के 1,250 से अधिक वर्कर्स ने इस पेटिशन पर साइन किए हैं। इससे कंपनी में छंटनी की आशंका को लेकर वर्कर्स में बढ़ती चिंता का संकेत मिल रहा है। 

 इन वर्कर्स का कहना है कि कंपनी की इस तरह के कदमों से उनकी अच्छी क्वालिटी वाला वर्क करने की क्षमता पर असर पड़ता है और मनोबल कमजोर होता है। इस पेटिशन में कहा गया है, "गूगल में अस्थिरता को लेकर हम चिंतित हैं। इससे उच्च क्वालिटी और प्रभाव वाला वर्क करने की क्षमता पर असर पड़ा है। छंटनी से जॉब्स को लेकर हम असुरक्षित महसूस करते हैं। कंपनी निश्चित तौर पर मजबूत वित्तीय  स्थिति में है।" पिछले वर्ष अक्टूबर में गूगल की CFO, Anat Ashkenazi ने कहा था कि आगामी वर्ष में उनकी प्रायरिटीज में कॉस्ट को घटाना शामिल होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि कॉस्ट में यह कमी किस प्रकार से होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »