28 से 30 सितंबर 2026 तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 27 सितंबर रविवार को Public Sector Banks और Regional Rural Banks की ब्रांच खुली रहेंगी। जानें हड़ताल, बैंक खुलने और UPI-ATM सेवाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
Photo Credit: AI Generated
28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, रविवार को बैंक खुलने और ऑनलाइन सेवाओं की पूरी जानकारी
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है तो सितंबर के आखिरी हफ्ते में आपको तारीखों का खास ध्यान रखना होगा। देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाओं में काम प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks) की ब्रांच खोलने का फैसला किया है। वहीं हड़ताल (Banks strikes in India September 2026) के दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंक कर्मचारी मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग सिस्टम यानी '5-day banking' लागू करने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में होने वाले रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को कैश जमा या विड्रॉल, चेक से जुड़े काम, डॉक्यूमेंट्स जमा करने और दूसरे ब्रांच-बेस्ड कामों के लिए परेशानी हो सकती है।
दरअसल 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित है। यानी सामान्य स्थिति में ग्राहकों को लगातार पांच दिनों तक ब्रांच से जुड़ी सेवाओं में परेशानी हो सकती थी। इसी को देखते हुए 27 सितंबर, रविवार को Public Sector Banks और Regional Rural Banks को सामान्य रूप से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। RBI ने भी संबंधित बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को उस दिन चालू रखने की मंजूरी दी है।
हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं होगी। SBI समेत बैंकों ने ग्राहकों को UPI, Mobile Banking, Internet Banking, YONO और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि पैसे भेजने, UPI पेमेंट करने, बैलेंस देखने और कई दूसरे डिजिटल काम घर बैठे किए जा सकेंगे। हालांकि किसी भी ऑनलाइन सेवा में तकनीकी समस्या या मेंटेनेंस के कारण अस्थायी परेशानी अलग बात है।
अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो उसे 25 सितंबर तक निपटा लेना बेहतर रहेगा। इसके बाद 27 सितंबर रविवार को खुले Public Sector Bank या Regional Rural Bank की ब्रांच का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वहीं 28 से 30 सितंबर के बीच जरूरी पेमेंट के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर चेक, कैश और डॉक्यूमेंट्स से जुड़े कामों को आखिरी समय तक टालने से बचना चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग