• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या क्या मिलेगा

Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा

Mivi One 5G आज 24 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 5G चिपसेट, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज मिलेगा।

Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा

Photo Credit: Mivi

Mivi One 5G आज भारत में कंपनी के पहले स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Mivi One 5G आज 24 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च
  • फोन में Snapdragon 5G चिप और 50MP कैमरा मिलेगा
  • ₹15 हजार से कम हो सकती है Mivi One 5G कीमत
विज्ञापन

Mivi आज यानी 24 सितंबर को अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है। ईयरफोन, TWS और स्पीकर जैसे ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी पहली बार स्मार्टफोन बाजार में कदम रख रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी दे दी है। Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट मिलेगा और फोन Android 16 पर चलेगा। इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा, 128GB स्टोरेज और पांच कलर ऑप्शन मिलने की पुष्टि हो चुकी है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी।

आज लॉन्च होगा Mivi One 5G

Mivi One 5G आज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा। कंपनी ने इसका लॉन्च टाइम 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे तय किया है और फोन को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। Flipkart पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव है। यह Mivi का पहला स्मार्टफोन है और कंपनी इसे भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है। फोन को हैदराबाद में बनाया जाएगा।

कितनी होगी Mivi One 5G की कीमत?

Mivi ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Mivi One 5G की कीमत ₹10,000 से ₹15,000 के बीच हो सकती है।

Snapdragon 5G चिपसेट और Android 16

कंपनी ने कंफर्म किया है कि Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक प्रोसेसर का सटीक मॉडल आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। वहीं Geekbench लिस्टिंग से इसमें Snapdragon 4 Gen 2, 6GB RAM और Android 16 का संकेत मिला है। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। RAM के अलग-अलग वेरिएंट को लेकर कंपनी की तरफ से अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है।

50MP कैमरा और तीन कलर ऑप्शन

Mivi ने लॉन्च से पहले फोन के कैमरे की जानकारी भी शेयर की है। Mivi One 5G में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा और इसके साथ दूसरा रियर कैमरा भी मिलेगा। कंपनी ने अभी सेकेंडरी सेंसर की पूरी जानकारी नहीं बताई है। फोन के पांच कलर ऑप्शन में आने की पुष्टि हो चुकी है। 

डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट रियर पैनल और ऊपरी-बाएं हिस्से में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो रियर कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिखाई देता है। रियर डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 की याद दिलाता है।

Mivi Care+ से मिलेगी 7 दिन की रिप्लेसमेंट सुविधा

Mivi ने अपने पहले फोन के साथ Mivi Care+ नाम की आफ्टर-सेल्स सर्विस भी पेश की है। कंपनी के मुताबिक फोन के साथ एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी। इसके अलावा 7 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी और 500 से ज्यादा अधिकृत सर्विस सेंटर का नेटवर्क मिलेगा। कंपनी 19,000 से ज्यादा PIN कोड पर घर से फोन लेने और वापस पहुंचाने की सुविधा देने का भी दावा कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »