Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें

अगर आप Samsung Galaxy S24 FE को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 5100mAh की बैटरी मिलती है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

अगर आप Samsung Galaxy S24 FE को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Samsung के 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो सकती है। इसके अलावा पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज ऑफर में देकर अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Galaxy S24 FE पर मिल रहे डिस्काउंट से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE Price & Offers

Samsung Galaxy S24 FE का 8GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹39,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2 हजार डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹37,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर ₹35,000 छूट मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन सितंबर, 2024 में ₹59,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से लगभग ₹22 हजार सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24 FE Features & Specifications

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्‍सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में सैमसंग का Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy S24 FE में 5100mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  6. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  7. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »