• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें

Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें

Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में आज से सेल शुरू हो गई है। ₹16,699 की शुरुआती कीमत वाले फोन में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है।

Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू,  ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें

Photo Credit: AI+

Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹16,999 है

ख़ास बातें
  • Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में आज से सेल शुरू
  • फोन में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है
  • शुरुआती कीमत ₹16,699, 48MP डुअल रियर कैमरा भी मिलेगा
विज्ञापन

Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में आज यानी 23 सितंबर से बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन को कुछ दिन पहले लॉन्च किया था और अब इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 48MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग भी मिलती है। फोन Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें 1TB तक मेमोरी बढ़ाने का ऑप्शन दिया गया है।

Ai+ Nova 2 Power 5G Price in India, Sale Offers

Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट ₹17,999 रुपये में आता है। सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर लाइव है। फोन ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन रंगों में उतारा गया है। SBI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लैट 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Flipkart को-ब्रांडेड SBI व Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर फ्लैट 10% कैशबैक मिलेगा।

Ai+ Nova 2 Power 5G Specifications

Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल डिजाइन है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस किया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। साथ में 8GB की रैम इसके साथ पेअर की गई है। साथ में 128GB की स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 1TB तक माइक्रो एसडी कार्ड का विकल्प मिल जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स NxtQuantum OS पर रन करता है जो कि Android 16 आधारित है। 

फोन में कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट की साइड 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। 

फोन को कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C जैसे विकल्प मिल जाते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »