Apple और Google ने सरकार के आदेश के बाद अपने ऐप स्टोर्स से कई VPN ऐप्स को हटाया

इन कंपनियों के ऐप्स स्टोर्स से हटाए गए VPN ऐप्स में अमेरिकी कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क सर्विस Cloudflare का ऐप शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 19:40 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने इन ऐप्स को हटाने का ऑर्डर दिया था
  • ये ऐप्स नियमों का पालन नहीं कर रहे थे
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में गूगल के लिए मुश्किलें बढी़ हैं

VPN सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए कस्टमर्स का डेटा कलेक्ट और स्टोर करने से जुड़े नियम बनाए गए थे

देश में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) ऐप्स पर शिकंजा कसा गया है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple के App Store और Google के Play Store से कई  VPN ऐप्स को हटाया गया है। केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले VPN सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए कस्टमर्स का डेटा कलेक्ट और स्टोर करने से जुड़े नियम बनाए थे। 

इन नियमों के बाद बहुत से VPN प्रोवाइडर्स ने देश में अपने फिजिकल सर्वर्स को बंद कर दिया था। हालांकि, ये अपने कस्टमर्स को सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं। TechCrunch की एक रिपोर्ट के अनुसार. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने गूगल और एपल को एक ऑर्डर जारी कर Play Store और App Store से कई  VPN ऐप्स हटाने को कहा था। इस ऑर्डर से जुड़े दस्तावेज को TechCrunch ने देखा है। एपल और गूगल के ऐप स्टोर्स से हटाए गए VPN ऐप्स में अमेरिकी कंपनी Cloudflare का ऐप शामिल है। इसके अलावा X-VPN और PrivadoVPN जैसे ऐप्स को भी हटाया गया है। 

हालांकि, एपल और गूगल के ऐप स्टोर्स पर Express VPN और Mullvad जैसे कुछ VPN ऐप्स उपलब्ध हैं। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से दो वर्ष पहले जारी किए गए रूल्स में कहा गया था कि VPN सर्विस प्रोवाइडर्स को देश में अपने कस्टमर्स के नाम, एड्रेस, IP एड्रेस और संपर्क के अन्य विवरणों को पांच वर्ष की अवधि के लिए कलेक्ट और स्टोर करना होगा। इसके बाद बहुत से VPN सर्विस प्रोवाइडर्स ने कहा था कि वे इन नियमों का पालन नहीं करेंगे और उन्होंने देश में अपने फिजिकल सर्वर्स बंद कर दिए थे। हालांकि, इसके बावजूद ये देश में कस्टमर्स को VPN सर्विस की पेशकश कर रहे हैं। 

पिछले कुछ वर्षों में गूगल के लिए भारत में मुश्किलें बढ़ी हैं। हाल ही में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Sundar Pichai को मुंबई की एक अदालत ने YouTube पर एक मानहानि करने वाले वीडियो को हटाने में नाकाम रहने पर अवमानना का नोटिस दिया था। मुंबई के Ballard Pier में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत की ओर से 21 नवंबर को यह नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि यूट्यूब ने पिछले वर्ष मार्च में दिए गए मानहानि करने वाले एक वीडियो को हटाने के ऑर्डर का पालन नहीं किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.