BSNL ने अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेश किया स्पेशल यात्रा SIM

इससे अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रिचार्ज प्लान के लिए अधिक कीमत चुकाए बिना अपने परिवार और प्रियजनों से संपर्क बनाए रखने में आसानी होगी

BSNL ने अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेश किया स्पेशल यात्रा SIM

अमरनाथ के मार्ग पर BSNL के यात्रा SIM को श्रद्धालू आसानी से खरीद सकते हैं

ख़ास बातें
  • BSNL के इस रिचार्ज प्लान का प्राइस 196 रुपये का है
  • इसकी वैधता की अवधि 15 दिनों की होगी
  • अमरनाथ के मार्ग पर BSNL के यात्रा SIM को श्रद्धालू आसानी से खरीद सकेंगे
विज्ञापन
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्पेशल यात्रा SIM कार्ड पेश किया है। इससे अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रिचार्ज प्लान के लिए अधिक कीमत चुकाए बिना अपने परिवार और प्रियजनों से संपर्क बनाए रखने में आसानी होगी। 

BSNL के इस रिचार्ज प्लान का प्राइस 196 रुपये का है और इसकी वैधता की अवधि 15 दिनों की होगी। इसमें यूजर्स को 4G कनेक्टिविटी के साथ 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा मिलेगा। अमरनाथ के मार्ग पर BSNL के यात्रा SIM को श्रद्धालू आसानी से खरीद सकते हैं। जम्मू और कश्मीर में यह SIM ऐसे प्रमुख चेकप्वाइंट्स पर उपलब्ध होगा जहां श्रद्धालू अपनी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत करते हैं या यात्रा के दौरान रुकते हैं। इन स्थानों में लखनपुर, पहलगाम, बालटाल, चंद्रकोट और भगवती नगर शामिल हैं। 

स्पेशल यात्रा SIM को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को नो युअर कस्टमर (KYC) को पूरा करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड या सरकारी ID और श्री अमरनाथ यात्रा स्लिप की जरूरत होगी। KYC के वेरिफिकेशन के बाद BSNL की ओर से तुरंत एक एक्टिव 4G SIM उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में भी कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में BSNL ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महाकुंभ के मेला क्षेत्र में BSNL ने एक कस्टमर सर्विस सेंटर बनाया है, जहां श्रद्धालुओं को मुफ्त SIM कार्ड, शिकायतों के समाधान और कम्युनिकेशन सर्विसेज उपलब्ध गई थी।  महाकुंभ में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं को उनके संबंधित सर्कल से मुफ्त SIM कार्ड भी दिए गए थे। किसी श्रद्धालु का SIM कार्ड गुम जाने या खराब होने पर उन्हें नया SIM कार्ड देने की भी कंपनी ने व्यवस्था की थी। पिछले महीने BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की थी। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स को उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसके लिए कस्टमर्स को https://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC पर जाना होगा। इस पोर्टल पर पिन कोड, आवेदक का नाम और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर पुष्टि के लिए एक OTP भेजा जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प उपलब्ध होंगे। 




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »