Blinkit, Zepto से मुकाबले के लिए Amazon कर रही 15 मिनट में ग्रॉसरी की डिलीवरी का ट्रायल

एमेजॉन की इस नई सर्विस को अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी स्टोर्स तैयार कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 23:20 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto की बड़ी हिस्सेदारी है
  • क्विक कॉमर्स मार्केट की वार्षिक सेल्स लगभग छह अरब डॉलर होने का अनुमान है
  • एमेजॉन की इस नई सर्विस को अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी है

इस सेगमेंट में जोमाटो के कंट्रोल वाली ब्लिंकिट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने क्विक कॉमर्स सेगमेंट में एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है। एमेजॉन ने ग्रॉसरी और प्रति दिन की जरूरत के अन्य सामान की 15 मिनट के अंदर डिलीवरी का बेंगलुरू में ट्रायल शुरू किया है। इस सेगमेंट में Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto की बड़ी हिस्सेदारी है। 

क्विक कॉमर्स मार्केट की वार्षिक सेल्स लगभग छह अरब डॉलर होने का अनुमान है। एमेजॉन के भारत में कंट्री मैनेजर, Samir Kumar ने बताया, "हमारी स्ट्रैटेजी हमेशा से सेलेक्शन, वैल्यू और कन्विनिएंस की रही है और हमारा विजन देश में एक बड़ा प्रॉफिटेबल बिजनेस बनाने की है। हमारे पास देश में प्राइम मेंबर्स सहित लाखों कस्टमर्स हैं जो हम पर भरोसा करते हैं।" 

एमेजॉन की इस नई सर्विस को अगले वर्ष लॉन्च करने की तैयारी है। इसके लिए एमेजॉन स्टोर्स तैयार कर रही है। ऐसा बताया गया है कि एमेजॉन नई सर्विस के लिए वर्कर्स की तलाश कर रही है। इसके अलावा जल्द डिलीवरी के लिए कंपनी लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स के साथ भी टाई-अप पर कार्य कर रही है। हाल ही में ब्लिंकिट, स्विगी और जोमाटो पर कथित तौर पर प्राइस घटाकर बिजनेस बढ़ाने का आरोप लगा था। क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक की डिलीवरी 10 मिनटों तक की कम अवधि में करने की पेशकश करती हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Datum Intelligence के अनुसार, इस सेगमेंट में जोमाटो के कंट्रोल वाली ब्लिंकिट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। 

हाल ही मेंऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था। इस पत्र में CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था। बड़ी कंपनियों के लगभग चार लाख रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले AICPDF ने इस पत्र में कहा था कि इस प्रकार के तरीकों से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के लिए प्रतिस्पर्धा करना बहुत मुश्किल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.