• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Great Republic Day Sale 2026: 16 जनवरी से शुरू होगी साल की पहली अमेजन सेल, ऑफर्स का हुआ खुलासा!

Amazon Great Republic Day Sale 2026: 16 जनवरी से शुरू होगी साल की पहली अमेजन सेल, ऑफर्स का हुआ खुलासा!

Amazon Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी।

Amazon Great Republic Day Sale 2026: 16 जनवरी से शुरू होगी साल की पहली अमेजन सेल, ऑफर्स का हुआ खुलासा!

Photo Credit: Amazon India

Amazon Great Republic Day Sale 2026: फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़े ऑफर्स मिलने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • Amazon Republic Day Sale 16 जनवरी से शुरू
  • SBI कार्ड से 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • इलेक्ट्रॉनिक्स से फैशन तक हजारों डील्स की उम्मीद
विज्ञापन

Amazon Great Republic Day Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह सेल जनवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू होने जा रही है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी से लेकर फैशन, होम और किचन प्रोडक्ट्स तक पर भारी छूट मिलने का दावा किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और लिमिटेड टाइम डील्स को सेल की बड़ी हाइलाइट माना जा रहा है, जिससे ग्राहकों को नए साल में बड़े डिस्काउंट का मौका मिलेगा।

Amazon के मुताबिक, Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन और टैबलेट्स, लैपटॉप और टीवी, कैमरा और एक्सेसरीज, ऑडियो डिवाइसेस, वियरेबल्स, होम और किचन अप्लायंसेज, ऑटो एक्सेसरीज, हेल्थ और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, फैशन, फुटवियर, ब्यूटी आइटम्स, फर्नीचर, ग्रॉसरी, बेबी केयर और पेट प्रोडक्ट्स जैसी कैटेगरी में ऑफर्स दिए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि हजारों प्रोडक्ट्स पर डील्स उपलब्ध होंगी।

सेल के दौरान iQOO, OnePlus, Samsung, Xiaomi, Apple, Sony, TCL, LG, HP और Boat जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Amazon की माइक्रोसाइट के मुताबिक, State Bank of India के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यही ऑफर SBI कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा।

Latest and Breaking News on NDTV

अभी पुष्टि होना बाकी है, लेकिन हर साल के ट्रेंड को देखा जाए, तो Amazon इस सेल में भी कई खास सेक्शन भी पेश कर सकता है, जिनमें रोजाना “8 PM Deals”, “Trending Deals”, “Blockbuster Deals”, “Blockbuster Deals with Exchange” और “Top 100 Deals” शामिल हो सकते हैं। कंपनी Amazon Coupons के जरिए भी एक्स्ट्रा बचत का मौका देने की तैयारी में है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »