Amazon Great Freedom Festival 2023 Sale: iPad, Apple Watch Ultra, Mac Mini पर बेस्ट डील्स

iPad (2021) का प्राइस 33,900 रुपये है और एमेजॉन की सेल में इसे 27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है

Amazon Great Freedom Festival 2023 Sale: iPad, Apple Watch Ultra, Mac Mini पर बेस्ट डील्स

इस सेल में एपल के बहुत से प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है

ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल 8 अगस्त तक चलेगी
  • इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और बहुत से प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट है
  • इसके साथ कुछ बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
Amazon Great Freedom Festival Sale में स्मार्टफोन्स और बहुत से अन्य कंज्यूमर इलोक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple के iPad, Apple Watch Ultra और Mac mini को भी कम प्राइसेज पर खरीदा जा सकता है। हम इस सेल में एपल के इन प्रोडक्ट्स पर कुछ बेस्ट डील्स की जानकारी दे रहे हैं। 

iPad (2021)

यह एपल का 9th जेनरेशन iPad मॉडल कंपनी के A13 बायोनिक चिप के साथ है। इसकी 10.2 इंच की LCD स्क्रीन है और इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है। इस आईपैड में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका प्राइस 33,900 रुपये है और एमेजॉन की सेल में इसे 27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा 26,100 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट का भी विकल्प है। 

अभी खरीदेंः 27,900 रुपये (MRP 33,900 रुपये) 

Apple Watch Ultra 

पिछले वर्ष कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को 89,900 रुपये के प्राइस के साथ लॉन्च किया था। इसमें 49 mm का डिस्प्ले और अधिक चलने वाली बैटरी है। एमेजॉन की सेल में यह 79,899 रुपये में उपलब्ध है। SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 61,000 रुपये तक की छूट का भी विकल्प है। 

अभी खरीदेंः 79,899 रुपये (MRP 89,900 रुपये) 

Mac mini (2023)

कंपनी का यह नया Mac mini ऑक्टाकोर  M2 चिप पर चलता है और इसमें 24 GB की यूनिफाइड मेमोरी है। इसका 8 GB के RAM वाला वेरिएंट एमेजॉन की सेल में 56,988 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका वास्तविक प्राइस 59,900 रुपये का है। SBI क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से इसे खरीदने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। 

अभी खरीदें: 56,988 रुपये (MRP 59,900 रुपये)

Apple Watch Series 8 (45 mm, GPS)  

अगर आप एपल की स्मार्टवॉच को अफोर्डेबल प्राइस में खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें एल्यूमिनियम चेसिस है और यह फिटनेस और हार्ट रेट ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही ECG और SpO2 को भी ट्रैक किया जा सकता है। एमेजॉन की सेल में इसका प्राइस 41,899 रुपये का है। SBI के कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ले सकते हैं। 

अभी खरीदें: 41,899 रुपये (MRP 45,900 रुपये) 

iPad (2022)  

पिछले वर्ष लॉन्च किए गए इस iPad में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। इसमें A14 बायोनिक चिप और 10.9 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को एमेजॉन की सेल में 57,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 59,900 रुपये के प्राइस के साथ लॉन्च किया गया था। SBI के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 45,950 रुपये तक प्राइस कम हो सकता है।

अभी खरीदें: 57,490 रुपये (MRP 59,900 रुपये)  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2160x1620 पिक्सल
ओएसआईपैडओएस 15
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartwatch, Display, Features, Battery, Discount, Mac mini, Apple, Ipad, Health, Prices
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »