Apple Watch Series 10 में होगा बड़ा डिस्प्ले, 3D प्रिंट टेक्नोलॉजी! जानें डिटेल्स

नई वॉच सीरीज में कंपनी स्ट्रैप के साथ भी प्रयोग कर सकती है।

Apple Watch Series 10 में होगा बड़ा डिस्प्ले, 3D प्रिंट टेक्नोलॉजी! जानें डिटेल्स

Photo Credit: Macrumors

वॉच सीरीज 9 की डिस्प्ले 2,000 nits तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

ख़ास बातें
  • सीरीज में बड़ा डिस्प्ले होगा जो 45mm और 49mm साइज में आ सकता है।
  • इसमें कंपनी 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।
  • Apple Watch Series 10 को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
Apple अपनी नेक्स्ट स्मार्टवॉच सीरीज Apple Watch 10 में बड़े बदलाव कर सकती है। कथित तौर पर कंपनी इस बार स्मार्टवॉच में डिस्प्ले साइज बढ़ाने जा रही है। साथ ही स्मार्टवॉच की बॉडी पहले के मुकाबले स्लिम हो जाएगी, और स्ट्रैप डिजाइन में भी बड़ा चेंज देखने को मिलने वाला है। इस बार की सीरीज में 3D प्रिंट मेकेनिज्म वाला स्ट्रैप देखने को मिल सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से आपको बताते हैं। 

Apple Watch 10 सीरीज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Macrumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एनालिस्ट @mingchikuo ने एपल वॉच सीरीज 10 के बारे में बड़ा दावा किया है। मिंग के अनुसार, सीरीज में बड़ा डिस्प्ले होगा जो 45mm और 49mm साइज में आ सकता है। जबकि Apple Watch 9 सीरीज 41mm और 45mm साइज में आती है। इसी के साथ एनालिस्ट ने संभावना बताई है कि कंपनी Apple Watch Ultra की तीसरी जेनरेशन यानी Apple Watch Ultra 3 को भी लॉन्च कर सकती है। 

नई वॉच सीरीज में कंपनी स्ट्रैप के साथ भी प्रयोग कर सकती है। अबकी बार वॉच के स्ट्रैप में मेग्नेटिक मैकेनिज्म देखने को मिल सकता है। जिससे कि इन्हें रिप्लेस करना भी आसान हो जाएगा। इसमें कंपनी 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। ब्राइट लेजर टेक्नोलॉजी (BLT) को इसके बनाने का काम सौंपा जा सकता है। 

Apple Watch Series 9 में नई S9 चिप दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 18 घंटे तक बैटरी लाइफ दे सकती है। यह डिवाइस पर Siri रिक्वेस्ट का भी सपोर्ट करती है। यह अंग्रेजी और मैंडरिन में यूजर्स की आवाज का इस्तेमाल करके सिरी का उपयोग करके हेल्थ डाटा को चेक करने में भी मदद करती है। वॉच सीरीज 9 की डिस्प्ले 2,000 nits तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। एप्पल के अनुसार, यूजर्स डबल टैप करके कॉल पिक कर करने के साथ अन्य फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। कयास है कि Apple Watch Series 10 को iPhone 16 सीरीज के साथ सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »