Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया

हाल के महीनों में कुछ बड़ी IT कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इस महीने की शुरुआत में Oracle ने लगभग 30,000 वर्कर्स को हटाया था

Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया

हाल ही में एमेजॉन में लगभग 16,000 जॉब्स की कटौती हुई थी

ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने कहा है कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं और तथ्य पर आधारित नहीं हैं
  • हाल ही में एमेजॉन में लगभग 16,000 जॉब्स की कटौती हुई थी
  • पिछले कुछ महीनों में कई टेक कंपनियों ने वर्कर्स की छंटनी की है
विज्ञापन

बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Amazon ने अगले महीने लगभग 14,000 वर्कर्स की छंटनी की योजना से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है। एमेजॉन ने कहा कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं और तथ्य पर आधारित नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में बहुत सी टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन में छंटनी की योजना के बारे में शुरुआत में एक जॉब फोरम Blind पर पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में कहा गया था यह जानकारी एक सूत्र से मिली है। पिछले वर्ष एमेजॉन के CEO, Andy Jassy ने कहा था कि कंपनी के फंक्शंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इंटीग्रेशन बढ़ने से कुछ डिविजंस में कम वर्कर्स की जरूरत होगी। 

हाल ही में एमेजॉन में लगभग 16,000 जॉब्स की कटौती हुई थी। हालांकि, इसके दायरे में आने वाले वर्कर्स को सेवरेंस पैकेज और जॉब को खोजने में सहायता भी दी गई थी। कंपनी ने बताया था कि यह फैसला कंपनी को संतुलित बनाने, मैनेजमेंट की लेयर्स को घटाने और ब्यूरोक्रेसी कम करने के लिए उठाया गया है। पिछले वर्ष एमेजॉन ने अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग डिविजन में सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी की थी। इस छंटनी का Amazon Web Services (AWS) में कई टीमों पर असर पड़ा था। इस बारे में कंपनी ने बताया था, "AWS में विशेष टीमों से कुछ रोल्स को समाप्त करने का बिजनेस से जुड़ा मुश्किल फैसला किया गया है। इस प्रकार के फैसले जरूरी हैं क्योंकि हमारे कस्टमर्स तक इनोवेशन को पहुंचाने के लिए इनवेस्टमेंट के साथ ही रिसोर्सेज का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।" 

एमेजॉन की स्ट्रैटेजी फैसले लेने की प्रक्रिया को तेज करने और कामकाज को अधिक एफिशिएंट बनाने की है। इसके साथ ही कंपनी ने इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूटर्स और मैनेजर्स के अनुपात को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट रखा है, जिससे ब्यूरोक्रेसी को घटाया जा सके। हाल के महीनों में कुछ बड़ी IT कंपनियों ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की है। इस महीने की शुरुआत में Oracle ने लगभग 30,000 वर्कर्स को हटाया था। इस छंटनी के दायरे में आने वाले वर्कर्स की बड़ी संख्या भारत में है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और  Microsoft ने भी हजारों वर्कर्स की छंटनी की थी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »