ChatGPT को टक्कर देने Google लाया AI सर्विस Bard

सोमवार को, एक ब्लॉग पोस्ट में Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी टेस्ट यूजर्स के फीडबैक के लिए Bard नाम का एक AI टूल ओपन कर रही है, जिसके बाद आने वाले हफ्तों में इसका सार्वजनिक रिलीज होगा।

ChatGPT को टक्कर देने Google लाया AI सर्विस Bard

ChatGPT को भविष्य में टक्कर देगा Google का Bard

ख़ास बातें
  • Google की मूल कंपनी Alphabet ने घोषित किया Bard
  • Bard मौजूदा ChatGPT के समान संवादी AI सर्विस है
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ मशीन लर्निंग से लैस होगी AI सर्विस
विज्ञापन
Google की मूल कंपनी Alphabet अपने सर्च इंजन के साथ-साथ डेवलपर्स के लिए एक चैटबॉट सर्विस और अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू करने की योजना बना रही है, जो टेक्नोलॉजी की एक नई लहर को जन्म देने और प्रतिद्वंद्विता में Microsoft के लिए Alphabet की ओर से एक जवाब को चिह्नित करता है।

सोमवार को, एक ब्लॉग पोस्ट में Alphabet के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी टेस्ट यूजर्स के फीडबैक के लिए Bard नाम का एक AI टूल ओपन कर रही है, जिसके बाद आने वाले हफ्तों में इसका सार्वजनिक रिलीज होगा।

ब्लॉग के अनुसार, एक्सपेरिमेंटल Bard संवादी AI सर्विस LaMDA (लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लिकेशन) पर आधारित होगी, जिसे दो साल पहले Google द्वारा रिलीज किया गया था। सीईओ ने बार्ड की क्षमताओं के बारे में भी बताया। कंपनी के अनुसार, ये टूल "कंपनी के बड़े लैंग्वेज मॉडल की शक्ति, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता" का कॉम्बिनेशन होगा।

Bard यूजर्स द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ वेब पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सीखेगा। कंपनी शुरू में LaMDA के लाइट मॉडल वर्जन के साथ टेस्टर्स के लिए AI सिस्टम को रोल आउट कर रही है। भविष्य में AI सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए फिलहाल कंपनी टेस्टर्स के फीडबैक लेने पर फोकस करेगी।

Google का Bard Microsoft की फंडिंग वाली OpenAI के ChatGPT के लिए अल्फाबेट की ओर से एक जवाब है। ChatGPT TikTok और Instagram को पछाड़ते हुए इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूजर एप्लिकेशन बनने के लिए खबरों में रहा है। ChatGPT के लॉन्च के दो महीने बाद जनवरी में 100 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने का अनुमान है।

ChatGPT के पास यूजर्स की आवश्यकता के हिसाब से आर्टिकल, निबंध, चुटकुले और यहां तक ​​कि कविता तक जनरेट करने की क्षमता है। Microsoft द्वारा समर्थित एक निजी कंपनी OpenAI ने नवंबर के अंत में इसे जनता के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया। कंपनी ने यूएस में यूजर्स के लिए 20 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) के सब्सक्रिप्शन शुल्क पर ChatGPT Plus सर्विस भी शुरू की।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »