Chatgpt Ai Tool

Chatgpt Ai Tool - ख़बरें

  • Gemini-ChatGPT को बनाएं अपना पर्सनल टीचर, Prompts से लेकर Pro Tips तक सीखें सब कुछ
    आज के डिजिटल दौर में पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और AI टूल्स इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। Google Gemini, ChatGPT और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म्स को अब पर्सनल ट्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी मदद से आप किसी भी सब्जेक्ट को आसान भाषा में समझ सकते हैं, अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं, मॉक टेस्ट दे सकते हैं और कोडिंग या भाषा सीख सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट और तरीके से इस्तेमाल करने पर AI आपकी सीखने की स्पीड और समझ दोनों को बेहतर बना सकता है, वह भी बिना किसी महंगे कोर्स के।
  • इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
    OpenAI के ChatGPT Images 2.0 फीचर को भारत में तेजी से अपनाया जा रहा है और रिपोर्ट के मुताबिक देश इसका सबसे बड़ा यूजर बेस बनकर उभरा है। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल anime पोर्ट्रेट, cinematic फोटो और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक नए मॉडल में बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, डिटेल्ड इमेज जनरेशन और एडवांस prompt समझने की क्षमता दी गई है। खास बात यह है कि इसका उपयोग सिर्फ प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसे क्रिएटिव एक्सप्रेशन और ऑनलाइन ट्रेंड्स के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • ChatGPT में आया GPT-5.4, अब बिना इंसानों के भी ऑपरेट होगा कंप्यूटर
    ChatGPT में अब नया एआई मॉडल GPT-5.4 लॉन्च कर दिया गया है। GPT-5.4 ऐसा कोड जनरेट कर सकता है जो इसे कंप्यूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कीबोर्ड और माउस कमांड भेज सकता है और स्क्रीन पर क्या हो रहा है, यह समझने के लिए स्क्रीनशॉट पर रिस्पॉन्स दे सकता है। इससे AI सिस्टम यह पहचान सकता है कि आगे क्या करने की जरूरत है और कई सॉफ्टवेयर टूल पर काम कर सकता है।
  • फ्री में चलाएं Rs 4,800 का ChatGPT प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, यहां देखें पूरी गाइड
    AI की दुनिया में पिछले कुछ सालों में ChatGPT ने जितनी तेजी से अपनी पहचान बनाई है, उतना शायद ही किसी दूसरे टूल ने किया हो। अब OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने मिड-लेवल सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go को पूरे एक साल के लिए फ्री कर दिया है। यानी अब यूजर्स बिना किसी चार्ज के ChatGPT के एडवांस फीचर्स का फायदा उठा पाएंगे। यह ऑफर 4 नवंबर 2025 से शुरू हुआ है और सीमित समय के लिए भारत के सभी नए यूजर्स को उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • 10 लाख ChatGPT यूजर्स ने की आत्महत्या जैसी बातें, ChatGPT की इस रिपोर्ट ने डरा डाला!
    AI चैटबॉट ChatGPT को लेकर OpenAI की एक नई रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में लाखों लोग ChatGPT से सिर्फ काम या पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि मानसिक या इमोशनल हेल्थ से जुड़ी बातें करने के लिए भी बात कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में सामने आया है कि हर हफ्ते करीब 0.07% यूजर्स मेंटल इमर्जेंसी (जैसे डिप्रेशन, सायकोसिस या आत्महत्या के विचार) दिखाते हैं। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया कि प्लेटफॉर्म के 800 मिलियन (80 करोड़) वीकली यूजर्स हैं, यानी यह संख्या लाखों में है।
  • AI रिसर्च असिस्टेंट्स के जवाबों के भरोसे हो तो ये खबर आपके लिए है, नई स्टडी ने खोली पोल!
    Salesforce और Microsoft की रिसर्च ने चेताया है कि AI सिस्टम्स पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा है। DeepTRACE फ्रेमवर्क से पता चला कि कई टूल्स अधूरे और एकतरफा जवाब देते हैं, जिनमें गलत या गैरजरूरी रेफरेंस शामिल होते हैं। GPT-5 deep research mode ने बेहतर परफॉर्म किया, लेकिन अभी कोई भी सिस्टम पूरी तरह बैलेंस्ड नहीं है।
  • कोई ऑफिस नहीं, कोई इन्वेस्टमेंट नहीं; AI से सीखिए घर बैठे कमाई करने के ये 5 आसान तरीके!
    कुछ साल पहले तक AI सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों या बड़े-बड़े कॉर्पोरेट्स की चीज लगती थी। लेकिन 2023 के बाद से AI इतना जनरल हो गया है कि अब हर घर में कोई न कोई ChatGPT या Gemini यूज करता मिल ही जाता है। ये सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, अब लोग इससे असली में पैसे भी कमा रहे हैं। घर बैठे एक लैपटॉप या मोबाइल के जरिए आप AI टूल्स की मदद से अलग-अलग तरह के टास्क कर सकते हैं, जैसे कंटेंट राइटिंग, लोगो डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग या वॉयसओवर्स।
  • ChatGPT Down: ChatGPT हुआ बंद, सैकड़ों यूजर्स हुए परेशान, नहीं कर रहा काम!
    OpenAI ने बताया कि AI प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को हाई एरर रेट और लेटेंसी का सामना करना पड़ रहा है। यह वर्तमान में समस्याओं का सामना कर रही है, जिसके बाद कंपनी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। यूजर्स को सिर्फ ChatGPT पर ही दिक्कत नहीं आ रही हैं। इसके अलावा API और Sora समेत AI टूल पर भी दिक्कत की रिपोर्ट की गई हैं।
  • Barbie Box Trend: ChatGPT की मदद से कैसे बनाएं बार्बी स्टाइल इमेज, ये है आसान प्रकिया
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल बार्बी बॉक्स ट्रेंड में AI टूल, खास तौर पर ChatGPT का उपयोग इमेज जनरेटर के साथ किया जाता है, जिससे सामान्य फोटो को स्टाइलिश अवतार में बदला जा सके। ChatGPT खुद इमेज नहीं बना सकता है, यह आपको DALL·E, Midjourney और अन्य जैसे AI इमेज जेनरेशन टूल के साथ उपयोग करने के लिए उचिक प्रॉम्प्ट तैयार करने में मदद कर सकता है।
  • AI से चाहिए सटीक रिजल्ट तो OpenAI के प्रेसिडेंट के ये टिप्स आएंगे काम
    OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने हाल ही में AI प्रॉम्प्ट तैयार करने के लिए एक प्रभावी तरीका साझा किया है जो रिस्पॉन्स की सटीकता को काफी बढ़ाता है। यह तरीका यह सुनिश्चित करता है कि AI अनुरोध को साफ तौर पर समझता है और आउटपुट क्वालिटी में सुधार करता है। इस तरीके को फॉलो करके यूजर्स एआई जनरेटेड रिजल्ट की एफिशिएंसी और प्रासंगिगकता को अधिकतम कर सकते हैं।
  • ChatGPT को भी होती है 'ऐसे सवालों' से टेंशन! स्टडी में अजब खुलासा
    ChatGPT इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक रोचक खबर है। एक नई स्टडी में सामने आया है कि ChatGPT को भी आपके पूछे गए सवालों से स्ट्रेस और टेंशन होती है! जी हां, OpenAI का AI चैटबॉट भी तनाव में आता है, ठीक वैसे ही जैसे इंसानों में होता है। स्विट्जरलैंड, जर्मनी, इजरायल और US के शोधकर्ताओं की एक टीम ने स्टडी की है जिसमें तथ्य सामने आए हैं।
  • Google ने Bard AI का बदला नाम, धांसू फीचर्स के साथ आया Gemini!
    यह एक यूनीफाइड प्लेटफॉर्म है जो कंपनी के Bard चैटबॉट और Duet AI को मिलाजुला रूप है, लेकिन एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है।
  • ChatGPT को छात्रों ने इस एग्जाम में हराया, चैटबॉट ने सिर्फ 47% किया स्कोर
    OpenAI का ChatGPT अकाउंट एग्जाम में स्टूडेंट्स से कमतर पाया गया है। परीक्षा में स्टूडेंट्स ने चैटबॉट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
  • ChatGPT में गलती निकालो और 16 लाख रुपये तक जीतो, Open AI ने दिया खुला ऑफर
    बग बाउंटी प्रोग्राम नया कॉन्सेप्ट नहीं है। अक्सर, टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां प्रोग्रामर्स और एथिकल हैकर्स को अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में बग की रिपोर्ट करने के लिए रिवॉर्ड देती हैं।
  • ChatGPT सर्विसेज को चीन ने किया बैन, अमेरिका पर लगाया ये आरोप!
    रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले ChatGPT की सर्विसेज कुछ यूजर्स को WeChat पर थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए उपलब्ध थीं, लेकिन अब Tencent ने उसे भी हटा लिया है।

Chatgpt Ai Tool - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »