ChatGPT को टक्कर देने आ रहा है चाइनीज AI चैटबॉट, Baidu करेगी लॉन्च

Baidu मार्च में OpenAI के ChatGPT के समान एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट टूल लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

ChatGPT को टक्कर देने आ रहा है चाइनीज AI चैटबॉट, Baidu करेगी लॉन्च

ChatGPT वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Baidu मार्च में ChatGPT के समान एक AI चैटबॉट लॉन्च करेगी
  • अपने मुख्य सर्च इंजन में एम्बेड करके लॉन्च करने की योजना बना रही है कंपनी
  • ChatGPT को सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने डेवलप किया है
विज्ञापन
OpenAI के चैटबॉस ChatGPT ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्षमताओं की वजह से पिछले कुछ समय में जमकर सुर्खियां बटोरी है। ये आपके सवालों के जवाब ऐसे देता है, जैसे मानों आपसे कोई इंसान बात कर रहा हो। अब, जब एक AI चैटबॉट ने अपनी धमाकेदार शुरुआत कर ही दी है, तो अन्य कंपनियां भी इस क्षेत्र में अपना हाथ आजमाने से पीछे नहीं हटना चाहती और इस राह में चीनी इंटरनेट दिग्गज Baidu भी चल पड़ा है।

समाचार एजेंसी Reuters को मामले से परिचित एक व्यक्ति ने बताया कि Baidu मार्च में OpenAI के ChatGPT के समान एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट टूल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इससे पहले यह खबर आ चुकी है कि Baidu ने शुरुआत में इसे अपने मुख्य सर्च इंजन में एम्बेड करके लॉन्च करने की योजना बनाई है।

बता दें कि ChatGPT को सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने डेवलप किया है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट है, जो आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब ऐसे देता है, मानों आपने उस प्रश्न को किसी इंसान से पूछा हो। यह एक तरह से वैसे ही काम करता है, जैसे Google Assistant या Amazon Alexa काम करते हैं, फर्क इतना है कि आप इसमें अपनी सवालों को लिखकर पूछते हैं।

रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है कि सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI में Microsoft का $1 बिलियन का निवेश है, जिसे वह बढ़ाना चाहता है। कंपनी ने Aplhabet Inc. के Google को एक नई चुनौती में OpenAI के इमेज-जेनरेशन सॉफ्टवेयर को अपने बिंग सर्च इंजन में जोड़ने के लिए भी काम किया है।

सर्च इंजन दिग्गजों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट्स को विकसित करने की होड से पता चलता है कि हम जल्द इस भविष्य को सच होते देखने वाले हैं, जहां आपको कुछ जानने के लिए कई पेज पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय आप अपने प्रश्नों के जवाब, यहां तक कि अपने होम वर्क, कोडिंग या अपने पूरे प्रोजेक्ट एक वाक्य के साथ अपने सामने देखने वाले हैं।

ChatGPT जैसे टूल का इस्तेमाल वास्तविक दुनिया के काम जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कंटेंट बनाने, ग्राहक सेवा प्रश्नों का उत्तर देने या जैसा कि कुछ यूजर्स ने पाया है, यह कोड को डिबग करने जैसे जटिल कामों में भी यूजर्स की मदद कर सकता है। इंसानों से बातचीत करने की शैली की नकल करते हुए बॉट कई तरह के सवालों का जवाब दे सकता है और यूजर्स की कई तरह के कामों को आसान बनाने में मदद कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI chatbot, ChatGPT, Baidu
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »