• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अडानी ग्रुप महाराष्ट्र में लगाएगा सेमीकंडक्टर प्लांट, 10 अरब डॉलर का होगा इनवेस्टमेंट

अडानी ग्रुप महाराष्ट्र में लगाएगा सेमीकंडक्टर प्लांट, 10 अरब डॉलर का होगा इनवेस्टमेंट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है। महाराष्ट्र में लगने वाले इस सेमीकंडक्टर प्लांट की शुरुआती कैपेसिटी 40,000 वेफर्स की होगी

अडानी ग्रुप महाराष्ट्र में लगाएगा सेमीकंडक्टर प्लांट, 10 अरब डॉलर का होगा इनवेस्टमेंट

पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाना है
  • देश का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक 63 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है
  • अडानी ग्रुप की मौजूदगी पोर्ट्स और ट्रांसमिशन जैसे बिजनेस में है
विज्ञापन
देश के बड़े बिजनेस ग्रुप में शामिल अडानी ग्रुप और इजरायल की Tower Semiconductor ने महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए टाई-अप किया है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। केंद्र सरकार देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए इंटरनेशनल कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है। महाराष्ट्र में लगने वाले इस सेमीकंडक्टर प्लांट की शुरुआती कैपेसिटी 40,000 वेफर्स की होगी। देश का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक 63 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इसकी तुलना में सप्लाई कम है। अडानी ग्रुप की यह एक नए सेगमेंट में एंट्री होगी। अडानी ग्रुप की मौजूदगी पोर्ट्स और ट्रांसमिशन जैसे बिजनेस में है। 

अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण सेमीकंडक्टर्स के सेगमेंट में बदलाव हो रहा है। इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिन के सिंगापुर के विजिट के दौरान दोनों देशों ने चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ाने के लिए एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा भारत में सिंगापुर के टेक इनवेस्टमेंट को भी बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि भारत और सिंगापुर सायबर सिक्योरिटी, फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क, सुपर कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भी मिलकर कार्य करेंगे। 

इंटरनेशनल चिप मार्केट में सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिल सकता है। इस वर्ष इंटरनेशनल चिप मार्केट की सेल लगभग 588 अरब डॉलर पर पहुंच सकती है। भू-राजनीतिक जोखिमों से बचने के लिए पश्चिमी देश और चीन अलग सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं। भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री अपने शुरुआती दौर में है। हालांकि, सिंगापुर इस सेगमेंट में देशकों से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दक्षिणपूर्व एशिया में बड़े चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में से कुछ सिंगापुर में हैं। इनमें NXP Semiconductors NV से लेकर Micron Technology तक शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी की योजना भारत को टेक्नोलॉजी में सुपरपावर बनाने की है। इसके लिए एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम महत्वपूर्ण होगा। भारत में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 21 अरब डॉलर की योजना बनाई है। सिंगापुर की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स और मैच्योर्ड लॉजिक प्रोसेसर्स में एक्सपर्टाइज है। इसका फायदा भारत को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को तेजी से बढ़ाने में मिल सकता है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »