देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी

देश में इस वर्ष जून तक एक्टिव फास्टैग यूजर्स की संख्या बढ़कर लगभग 6.23 करोड़ की थी। केंद्र सरकार की योजना बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम को शुरू करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 23:51 IST
ख़ास बातें
  • देश में इस वर्ष जून तक फास्टैग यूजर्स की संख्या लगभग 6.23 करोड़ की थी
  • इस सिस्टम में RFID टेक्नोलॉजी से ऑटोमैटिक टोल पेमेंट्स की जाती हैं
  • केंद्र सरकार की योजना बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम को शुरू करने की है

पिछले वर्ष FASTag एनुअल पास स्कीम को शुरू किया गया था

पिछले कुछ वर्षों में हाइवेज और अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर FASTag का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। देश में इस वर्ष जून तक एक्टिव फास्टैग यूजर्स की संख्या बढ़कर लगभग 6.23 करोड़ की थी। केंद्र सरकार की योजना बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम को शुरू करने की है जिससे हाइवेज पर यात्रा करना तेज और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। 

लोकसभा में एक लिखित उत्तर में रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री ने बताया है कि देश भर में FASTag का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इस सिस्टम में RFID टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ऑटोमैटिक टोल पेमेंट्स की जाती हैं। भारत में अधिकतर व्हीकल मालिकों के लिए यह हाइवे पर यात्रा करने का एक सामान्य हिस्सा बन चुका है। फास्टैग यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के पीछे इसके लिए एनुअल पास लॉन्च होने का बड़ा योगदान है। 

पिछले वर्ष अगस्त में कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल व्हीकल्स के लिए FASTag एनुअल पास स्कीम को शुरू किया गया था। इस वर्ष जून तक 77 लाख से अधिक फास्टैग एनुअल पास जारी किए गए हैं। इन एनुअल पास के जरिए लगभग 63 करोड़ टोल ट्रांजैक्शंस हुई हैं। नॉन-कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में एनुअल पास के यूजर्स कू कुल इलेक्ट्रॉनिक्स टोल ट्रांजैक्शंस में हिस्सेदारी लगभग 33 प्रतिशत की हो गई है। फास्टैग एनुअल पास के लिए 3,075 रुपये का प्राइस है। यह हाइवेज पर अक्सर यात्रा करने वालों के लिए एक कम खर्च वाला और सुविधाजनक विकल्प है। केंद्र सरकार की योजना टोलिंग टेक्नोलॉजी के अगले दौर को लाने की है। इसमें मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम के साथ फिजिकल टोल बूथ की जरूरत नहीं रहेगी। इससे हाइवेज पर व्हीकल्स टोल चुकाने के लिए बिना रुके यात्रा कर सकेंगे। 

MLFF में फास्टैग, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकोगनिशन कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ व्हीकल्स की पहचान की जाती है और टोल चार्ज ऑटोमैटिक तरीके से कट जाता है। इससे भीड़ कम होती है, फ्यूल की बचत होती है और हाइवेज पर यात्रा में लगने वाला समय बेहतर होता है। इस सिस्टम के लिए 17 टोल प्लाजा को अप्रूवल दिया गया है। इनमें से पांच पर यह सिस्टम लागू हो गया है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्ट्री ने बताया है कि मौजूदा नियमों के तहत, समान सड़क पर दो टोल प्लाजा के बीच अंतर 60 किलोमीटर का होता है। हालांकि, इस नियम में स्थानीय स्थितियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत के आधार पर बदलाव हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.