Xiaomi ने Mijia लाइनअप में 500ml का नया Titanium Thermos Cup लॉन्च किया है। इसमें खास Tea-Water Separation सिस्टम दिया गया है, जिससे सफर में आसानी से चाय बनाई जा सकती है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi का नया Mijia Titanium Thermos Cup, जिसमें बोतल के अंदर ही चाय बनाने की सुविधा मिलती है
Xiaomi ने अपने Mijia लाइनअप में एक नया थर्मस कप पेश किया है, जिसे खासतौर पर सफर के दौरान चाय और दूसरे पेय बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Mijia Titanium Thermos Cup Tea-Water Separation Edition में 500ml की क्षमता के साथ ऊपर की तरफ एक अलग चाय बनाने वाला चैंबर दिया गया है। इसकी मदद से बिना अलग कप या बर्तन के थर्मस के अंदर ही चाय तैयार की जा सकती है। इसकी सबसे खास बात इसका ग्रैविटी बेस्ड सिस्टम है, जिसमें बोतल को उल्टा करने पर गर्म पानी ऊपर दिए गए चैंबर में पहुंच जाता है और चाय बनना शुरू हो जाती है।
इस थर्मस की क्षमता 500ml है। इसकी मुख्य बॉडी, फिल्टर और ढक्कन के अंदर वाले हिस्से में Titanium का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi के मुताबिक इसमें इस्तेमाल Titanium की शुद्धता 99 फीसदी से ज्यादा है। Titanium हल्का और जंग से बचाने में बेहतर माना जाता है। साथ ही, इससे पानी या चाय में धातु जैसा स्वाद आने की संभावना भी कम रहती है।
थर्मस के ऊपर एक पारदर्शी और BPA-Free Tritan चैंबर दिया गया है। इसमें ग्रीन टी, ब्लैक टी, ऊलोंग टी के अलावा नींबू के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां, सूखे संतरे के छिलके और जिनसेंग जैसी चीजें भी रखी जा सकती हैं। इस थर्मस में चाय बनाना काफी आसान है। सबसे पहले ऊपर वाले चैंबर में चाय की पत्तियां या दूसरी सामग्री रखनी होगी। इसके बाद बंद बोतल को उल्टा करने पर नीचे मौजूद गर्म पानी Titanium फिल्टर से होकर ऊपर वाले चैंबर में पहुंच जाएगा।
ऊपर का चैंबर पारदर्शी होने की वजह से आप चाय का रंग देखकर यह भी देख सकते हैं कि वह कितनी स्ट्रॉन्ग हो रही है। जब चाय तैयार हो जाए तो बोतल को वापस सीधा करने पर तैयार चाय नीचे वाले हिस्से में चली जाएगी। चाय की गीली पत्तियां ऊपर ही रह जाएंगी, जिससे चाय जरूरत से ज्यादा देर तक पानी में नहीं रहेगी और उसका स्वाद बहुत कड़वा होने से बच सकता है।
अगर आप चाय बनाने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसे सामान्य थर्मस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऊपर वाला पारदर्शी चैंबर पूरी तरह खोलकर अलग किया जा सकता है और इसके बाद ढक्कन को सीधे Titanium वाली मुख्य बॉडी पर लगाया जा सकता है। इसमें वैक्यूम इंसुलेशन दिया गया है। Xiaomi के अनुसार इसमें रखा पेय करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान को 6 घंटे तक बनाए रख सकता है।
थर्मस का Titanium फिल्टर निकालकर साफ किया जा सकता है। वहीं Silicone की सील में एक छोटा पुल टैब दिया गया है, जिसकी मदद से इसे आसानी से निकालकर धोया जा सकता है। ऊपर दिए गए Tritan चैंबर को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए मोटा रखा गया है। हालांकि Xiaomi ने इसे उबलते पानी में डालने या बहुत गर्म पानी में लंबे समय तक भिगोने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे चैंबर का आकार खराब हो सकता है।
Mijia Titanium Thermos Cup Tea-Water Separation Edition की कीमत 199 युआन (करीब 2,900 रुपये) रखी गई है। इसकी क्राउडफंडिंग बिक्री 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे Xiaomi Youpin पर शुरू होगी। यह थर्मस Deep Space Gray और Moonlight Silver दो रंगों में उपलब्ध होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल