Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
Xiaomi सब ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। 17C 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। रेडमी के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। आइए Redmi 17C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर की कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi 17C 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स पर 7 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस 660 निट्स (सामान्य) और 810 निट्स HBM ब्राइटनेस है। यह फोन Mali-G57 MC2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 4GB/6GBRAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप के मामले में यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग की बदौलत बैटरी सिर्फ 90 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। फोन के अन्य सेंसर में वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर शामिल हैं।
Redmi 17C 5G के रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह कैमरा पोर्टेट मोड, एचडीआर और सेल्फी ब्यूटी जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है। कंपनी ने इसमें सर्किल टू सर्च फंक्शनैलिटी को इंटीग्रेट किया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। साथ-साथ वेट टच टेक्नोलॉजी के जरिए गीली ऊंगलियों से भी टच ठीक से काम करेगा। इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.05 मिमी और वजन 211 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, ड्यूल सिम, एफएम रेडियो, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल